{"_id":"683f3155312e3a8d220ff817","slug":"in-practice-at-the-government-school-playground-pooja-took-an-international-flight-winning-gold-with-a-jump-of-189-meters-at-the-asian-athletics-championship-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-134918-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सरकारी स्कूल के खेल मैदान में अभ्यास कर पूजा ने लगाई अंतरराष्ट्रीय उड़ान, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.89 मीटर ऊंची कूद लगा जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सरकारी स्कूल के खेल मैदान में अभ्यास कर पूजा ने लगाई अंतरराष्ट्रीय उड़ान, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.89 मीटर ऊंची कूद लगा जीता स्वर्ण
विज्ञापन
पारता के सरकारी स्कूल में अभ्यास की तैयारी करती पूजा और कोच बलवान।
बलजीत जांगड़ा
समैन। दक्षिण कोरिया के शहर गुमी में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.89 मीटर ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीतकर पूजा ने देश का नाम रोशन किया है। फतेहाबाद के गांव बोस्ती की बेटी पूजा आठ साल से गांव पारता के सरकारी स्कूल में बने खेल परिसर में अभ्यास कर रही हैं।
गांव बोस्ती में खेल परिसर व सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद पूजा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। पूजा का कहना है कि अगर सुविधाएं मिले तो उसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी देश के लिए पदकों की झड़ी लगा देंगे।
पूजा के कोच एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि पूजा पिछले आठ साल से गांव पारता सरकारी स्कूल के खेल परिसर में ही पिछले आठ साल से एथलेटिक्स का अभ्यास कर रही है। यहां उन्हें खेल सुविधाओं से लेकर आर्थिक रूप से कई तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद