फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In October, the police arrested 174 criminals in various cases

Fatehabad News: अक्तूबर माह में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 174 अपराधी पकड़े

Mon, 03 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
In October, the police arrested 174 criminals in various cases
अक्तूबर माह में अपरा​धियों पर दबिश देते पुलिस कर्मी। पुलिस विभाग
फतेहाबाद। अक्तूबर माह में जिला पुलिस ने चलाए गए अभियानों के तहत 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों में नशा तस्कर, साइबर ठग, अवैध हथियारधारी, शराब माफिया, स्नैचर और वर्षों से फरार उद्घोषित अपराधी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 मामले दर्ज कर 35 तस्करों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 193 ग्राम से अधिक हेरोइन, 50 किलो चूरा पोस्त, 652 ग्राम गांजा एवं 806 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 30 से अधिक भ्रामक और भड़काऊ सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवाए। 230 लोगों को नोटिस जारी करके गैंगस्टरों के अकाउंट्स को अनफॉलो करवाया है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध रूप से हथियारों सहित पोस्ट डालने वाले चार अन्य को गिरफ्तार किया है।अभियान के तहत पुलिस ने 40 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 23 उद्घोषित अपराधी थे जबकि 17 बेल जंपर थे। इनमें से पांच आरोपी तो नौ से 12 वर्ष से फरार थे।

एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि चोरी और स्नेचिंग मामलों में भी जिला पुलिस को अच्छी खासी सफलता मिली है। पुलिस ने 29 लाख से अधिक बरामदगी के साथ 40 मामलों में 75 आरोपी काबू किए हैं। इनमें 18 मामलों का खुलासा 24 घंटों के अंदर ही कर दिया गया। इतना ही नहीं, 16 साइबर ठगी के मामलों में 17 आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें दो मोबाइल फोन और पौने 11 लाख रुपये नकदी रिकवर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed