फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Model Sanskriti School, the professor said to the parents - the government has set up the slit of education, the education minister has failed 12th

मॉडल संस्कृति स्कूल में अभिभावकों से प्राध्यापक बोला- सरकार ने शिक्षा का भट्ठा बिठा दिया, शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
In Model Sanskriti School, the professor said to the parents - the government has set up the slit of education, the education minister has failed 12th
फतेहाबाद। फतेहाबाद स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को हंगामा हो गया। इस दौरान एक प्राध्यापक ने तो यहां तक कह दिया कि प्रदेश का शिक्षा मंत्री तो 12वीं फेल हैं। सरकार ने शिक्षा का भट्ठा बिठा दिया है। आरटीई से समस्या हुई है। पहले आठवीं का बोर्ड होता था, लेकिन सरकार ने बोर्ड खत्म कर दिया। जब अभिभावकों ने पूछा कि शिक्षा मंत्री हमने बनाया है क्या। इस पर प्राध्यापक बोला, मैंने तो नहीं बनाया। सरकार बना रही है। काफी देर तक अभिभावकों और प्राध्यापक के बीच बहस चलती रही। बाद में अभिभावक डीसी प्रदीप कुमार से मिले। डीसी ने डीईओ को फिलहाल विद्यार्थियों को इसी स्कूल में ही पढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल, मॉडल संस्कृति स्कूल को शिक्षा विभाग ने अब अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया है। इस कारण पहले से हिंदी माध्यम से पढ़ रहे विद्यार्थियों को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) ले जाने के लिए अध्यापकों द्वारा फोन किया जा रहा है। मंगलवार को कुछ अभिभावक जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राध्यापक से पूछा कि हिंदी माध्यम वाले विद्यार्थी कहां पढ़ेंगे। इस पर एक प्राध्यापक ने कहा कि विधायक के पास जाओ। इसी बीच शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्राध्यापक नवीन शर्मा और अभिभावक के बीच बहस शुरू हो गई। प्राध्यापक ने कह दिया कि शिक्षा का भट्ठा तो सरकार ने ही बिठा रखा है। आरटीई से सारी समस्या हुई है। पहले आठवीं का बोर्ड होता था। मगर सरकार ने बोर्ड खत्म कर दिया। हम कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन

मैंने भाजपा को वोट नहीं दिया, बबली को दिया है
गांव जांडली कलां निवासी प्राध्यापक नवीन शर्मा ने कहा कि मैंने तो भाजपा को वोट नहीं दिया, बबली को वोट दिया है, यह बात रूक्का मारकर कहता हूं। इस पर अभिभावकों ने कहा कि बबली भी तो सरकार में है, उनको भी आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से चक्कर काट रही हूं
एक महिला अभिभावक ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं, दोनों बच्चे इसी स्कूल में हैं। अब कह अध्यापक कह रहे हैं कि बड़ा बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, इसका कहीं और दाखिला करवाओ। महिला ने कहा कि वह दोनों बच्चों को अलग-अलग स्कूल में नहीं पढ़ा सकती। तीन दिन से चक्कर काटकर अध्यापकों से समाधान की मांग कर रही हूं।
कोट
सरकार के आदेश हैं कि मॉडल संस्कृति स्कूल में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में दाखिला देना है। अभिभावक छठी कक्षा में दाखिले के लिए दबाव डाल रहे थे कि उसका किया जाए लेकिन उसे अंग्रेजी नहीं आ रही थी। हिंदी माध्यम में यहां दाखिला नहीं हो सकता है। मैंने सिर्फ ये कहा कि ये सरकार का दोष है। इसको लेकर विधायक से मिल लें। इसके अलावा कुछ गलत नहीं कहा है।

-नवीन कुमार, प्राध्यापक, मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद
कोट
मेरे संज्ञान में मामला आया है। वीडियो मिली है, उसमें शिक्षक बहस कर रहा है। शिक्षक को बहस नहीं करनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। बीईओ से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी छात्र को दाखिले से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed