फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In HSGPC elections, Kaka Singh from ward 26, Karamjit Singh from ward 27 and Iqbal Singh from ward 28 were elected members

Fatehabad News: वार्ड 26 से काका, 27 से कर्मजीत, 28 से इकबाल विजेता

Sun, 19 Jan 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In HSGPC elections, Kaka Singh from ward 26, Karamjit Singh from ward 27 and Iqbal Singh from ward 28 were elected members
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मतदान के तहत रतिया से शिरोमणि अकाली दल आजाद के वार्ड
फतेहाबाद/रतिया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव में जिला फतेहाबाद के तीन वार्डों में रविवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। वार्ड 25 में पहले ही सर्वसम्मति बन गई थी। बाकी बचे तीन वार्ड 26, 27 व 28 के लिए चुनाव हुए। जिले के तीनों वार्डों में 17,992 मतदाताओं में से 13,179 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन


इनमें जाखल क्षेत्र के वार्ड 25 में अमनदीप कौर चुनाव से पहले ही सर्वसम्मति से सदस्य चुनी गई थी। रतनगढ़ क्षेत्र के वार्ड 26 में काका सिंह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से 91 वोटों से जीत गए। हरियाणा सिख पंथक दल के काका सिंह को 1120 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी आजाद उम्मीदवार बलराज सिंह को 1029 वोट मिले।
विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के वार्ड 27 में आजाद उम्मीदवार कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा ने एक तरफा सबसे बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने वार्ड के 4550 में से 4269 वोट प्राप्त किए। उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह वधवा को मात्र 256 ही वोट मिले, इस प्रकार वे 4013 वोटों से जीत गए। वार्ड 28 में इकबाल सिंह 721 वोटों से जीते। उन्होंने 2713 वोट, जबकि पंथक दल के उम्मीदवार जरनैल सिंह को 1992 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वार्ड नंबर 28 में हुआ सबसे ज्यादा मतदान

फतेहाबाद के वार्ड 26 हल्का रतनगढ़ में कुल 4346 में से 3225 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसका प्रतिशत 74.20 रहा। वार्ड 27 फतेहाबाद में 6546 में से 4550 मतदाताओं यानि 69.50 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड 28 रतिया में 7100 कुल मतदाता हैं, जिसमें से 76.11 प्रतिशत मतदाताओं यानि 5404 अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले के इन तीन वार्डों में 17,992 मतदाताओं में से 13179 ने मतदान किया और कुल मतदान 73.25 फीसदी हुआ।

हल्का फतेहाबाद के वार्ड 27 में उम्मीदवारों को मिले वोट

बूथ कर्मजीत सिंह महेंद्र सिंह वधवा नोटा कुल वोट कुल वोट

1 795 152 14 961 1418

2 1036 16 0 1052 1361

3 814 28 3 845 1285

4 810 41 4 855 1202

5 814 19 4 837 1283

---

हिसार के वार्ड 29 में टोहाना में हुआ 68.14 फीसदी मतदान

वार्ड 29 को हिसार हल्का में शामिल किया गया था। यहां पर मतदान को लेकर पांच बूथ बनाए गए। इस वार्ड में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां पर 4,874 में से 3,321 ने मतदान किया है।

- हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में प्रतिद्वंदी की जमानत जब्त हुई है। सिख संगत फतेहाबाद के लिए कमेटी की तरफ से शिक्षा को लेकर विशेष कार्य किए जाएंगे। जहां भी जगह मिलेगी वहां पर कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्थान खोलने का प्रयास किया जाएगा।


- कर्मजीत सिंह, सदस्य, वार्ड 27

- मेरी नहीं सच की जीत हुई है : खालसा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के चुनाव में वार्ड 29 से बलविंदर सिंह खालसा ने जीत हासिल की। जीत के बाद उनके कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। बलविंदर सिंह ने 2254 वोट हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी साहू के इकबाल सिंह को हराया। एसडीएम हिसार द्वारा सोमवार को बलविंदर सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बलविंदर सिंह ने कहा कि ये जीत मेरी नहीं सच और संगत की जीत है। बलविंदर सिंह ने कहा कि जिन उद्देश्य को लेकर संगत ने उनका साथ दिया है वे उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने व सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed