फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In a money transaction, a person entered a house in Sector 3 and opened fire in the air

Fatehabad News: पैसों के लेनदेन में घर में घुसकर की हवाई फायरिंग

Thu, 16 Jan 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
In a money transaction, a person entered a house in Sector 3 and opened fire in the air
फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में फायरिंग मामले में जांच करते हुए थाना प्रभारीसंवाद
फतेहाबाद। सेक्टर तीन में वीरवार दोपहर को घर में घुसकर दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद सेक्टर में हड़कंप मच गया। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले के मुताबिक भट्टू के गांव दैय्यड़ निवासी कृष्ण पिछले कुछ माह से सेक्टर 3 में किराये पर रह रहा है। बताया जा रहा है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से 18 से 20 लाख रुपये की उधार लेनी है। आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसने राशि लेनी है उसका बेटा उसके घर आया और पिस्तौल से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। जिसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


सहमति संबंध में रहा रहा है व्यक्ति :
सेक्टर 3 में फायरिंग मामले में पुलिस ने कृष्ण निवासी दैयड़ की शिकायत पर आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में कृष्ण ने बताया कि वह गावं की एक महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा है। दोपहर को वह महिला के साथ घर पर मौजूद था। इस दौरान दैयड़ निवासी शिव कुमार उर्फ शिवा मुंह पर कपड़ा बांधे हुए आया और उसने दरवाजा खटखटाया। जब उसने पुलिस को फोन किया तो आरोपी भागने लगा। जब पकड़ने के लिए पीछे करने गले तो आरोपी व उसके साथी ने फायरिंग कर दी, जो कि गोली दरवाजे पर जा लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed