फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Improved arrangements in the camp, medical treatment of 145 disabled

शिविर में सुधरी व्यवस्था, 145 दिव्यांगों का हुआ मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Improved arrangements in the camp, medical treatment of 145 disabled
नागरिक अस्पताल के मेडिकल कैंप में आवेदन लेते हुए लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र को लेकर लगने वाले मेडिकल कैंप में इस बार बुधवार को व्यवस्था में सुधार किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने खुद संज्ञान लेते हुए व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इसके चलते बुधवार को मेडिकल कैंप को लेकर दिव्यांगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई और ऑनलाइन दस्तावेज निकालने के लिए कंप्यूटर लगाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में हर बुधवार लगने वाले मेडिकल कैंप को लेकर पिछले दो माह से व्यवस्था बिगड़ रही थी। डॉक्टर की ओपीडी के बाहर धक्क-मुक्की तो कई दिव्यांगों का तीन-तीन बार चक्कर लगाने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा था। यहां तक कि पीने के पानी और बैठने को लेकर भी व्यवस्था नहीं हो रही थी। ऑनलाइन आवेदन निकालने के लिए अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी को कंप्यूटर नहीं मिलता था, इसके चलते ऑनलाइन आवेदन 12 बजे तक भी नहीं निकाले जाते थे। इस संबंध में एसएमओ ने सीएमओ को पत्र भी लिखा था। इसके चलते सीएमओ ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल में व्यवस्था बनवाई है। यहां तक व्यवस्था को लेकर डॉक्टरों की कमेटी भी गठित की है। बुधवार को कैंप में 170 आवेदन पहुंचे, जिसमें करीब 145 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल किया गया। इसके अलावा अन्य को अगले बुधवार बुलाया गया है। अस्पताल में आर्थो, फीजिशियन, मनोचिकित्सक, नेत्र, ईएनटी के डॉक्टर मेडिकल बोर्ड में शामिल हुए।
विज्ञापन

अस्पताल में दिव्यांगों के धरने को हटाने पहुंचे कर्मचारी, हटने से किया मना
युडीआईडी कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों व अन्य मांगों को लेकर दिव्यांगों द्वारा विकलांग अधिकार मंच के तले फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना इस बुधवार को भी जारी रहा। धरना हटवाले को लेकर अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे और हटाने के लिए कहा लेकिन इस दौरान विकलांग अधिकार मंच के सदस्यों ने मना कर दिया और खरी-खोटी सुनाई। जिले भर के दिव्यांगों ने दो सितंबर को फतेहाबाद में डीसी कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन करने की घोषणा की है। धरने पर बैठे दिव्यांगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जांडली ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ महीने से अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि दिव्यांग पेंशन और यूडीआईडी कार्ड के लिए पुराना मेडिकल प्रमाण पत्र मान्य हो, यूडीआईडी कार्ड गांव व ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निशुल्क बनाए जाए। यूडीआईडी कार्ड और दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर बनाए जाए और मूल प्रमाण पत्र व कार्ड डाक द्वारा घर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नागरिक अस्पताल में लगने वाले मेडिकल कैंप में अब दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कैंप में बैठने की व्यवस्था की गई है, टेंट लगवाया गया है ताकि परेशान न हो सके। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के सख्ती से आदेश दिए गए हैं।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed