फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal cuts made on the main roads of the city pose a risk of accidents.

Fatehabad News: शहर के मुख्य मार्गाें पर बनाए गए अवैध कटों से हादसों का खतरा

Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 30 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Illegal cuts made on the main roads of the city pose a risk of accidents.
फतेहाबाद के भट्टूकलां रोड पर पूर्व विधायक दूड़ाराम के घर के सामने एक साथ बने चार कट। 
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय को अन्य प्रमुख शहरों व कस्बों से जोड़ने वाले मुख्यमार्गों पर नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए अवैध कटों से वाहन चालकों को हादसों की आशंका हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने अपनी निजी संपत्तियों, दुकानों, होटलों और कॉलोनियों को सीधा रास्ता देने के लिए मनमर्जी से डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। इन कटों के कारण राज्य राजमार्गों पर तेज गति से आने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शहर से होकर गुजरने वाले भट्टूकलां रोड पर सबसे ज्यादा 34 कट बने हुए हैं, जिनमें से अधिकांश कट पूरी तरह अवैध हैं। सिरसा-हिसार रोड पर 24 कट बने हुए हैं। रतिया रोड पर 15 कट बना दिए गए हैं। यातायात नियमों के अनुसार, रोड के बीच कट बनाने के लिए किसी भी मुख्य मार्ग या नेशनल हाईवे पर डिवाइडर के बीच एक निश्चित और सुरक्षित दूरी होनी चाहिए लेकिन फतेहाबाद में स्थिति इसके बिल्कुल उलट है।
विज्ञापन

यहां कई जगहों पर 100 मीटर से भी कम दूरी पर एक के बाद एक कट बना दिए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी निजी प्रॉपर्टी या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने सीधा यू-टर्न या प्रवेश मार्ग बनाना है, ताकि उनके ग्राहकों को घूमकर न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा है हादसों का ग्राफ

इन अवैध कटों की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में होती है। तेज रफ्तार से आ रहे चारपहिया और दुपहिया वाहन चालक अचानक सामने आने वाले इन अवैध कटों का अंदाजा नहीं लगा पाते। कई बार इन कटों से अचानक कोई वाहन या आवारा पशु हाईवे पर आ जाता है जिससे पीछे से आ रहे वाहन अनियंत्रित होने का डर रहता है।



प्रशासन की चुप्पी, नहीं हो रही कार्रवाई

शहरवासी श्यामलाल, गिरधारी, जोतराम और अमरदीप का कहना है कि नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं। विभाग ने खानापूर्ति के लिए कुछ कटों पर पत्थर या बैरिकेड्स रख दिए जाते हैं जिन्हें बाद में लोग फिर से हटा देते हैं। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इन सभी अवैध कटों का तुरंत दोबारा सर्वे करवाया जाए और इन्हें कंक्रीट की दीवार बनाकर पक्के तौर पर बंद किया जाए ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

शहर में जितने के मुख्यमार्गों पर जितने भी कट बने हुए हैंं उनकी जांच करवाई जाएगी। अगर कोई कट अवैध तरीके से बना हुआ है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा।
-गुलशन कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed