{"_id":"6939af73b9362bd8bc01ffa8","slug":"illegal-cuts-closed-on-paper-open-on-the-roads-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145065-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कागजों में बंद, सड़कों पर खुले अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कागजों में बंद, सड़कों पर खुले अवैध कट
Wed, 10 Dec 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने खुला कट। संवाद
फतेहाबाद। जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कागजों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। जिन विभागों को इन आदेशों को अमल में लाना था वे ही इन्हें दरकिनार करते नजर आ रहे हैं।
शहर की सबसे व्यस्त सड़क हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड व राष्ट्रीय राजमार्गपर अनेक अवैध कट बने हुए हैं जिन्हें बंद नहीं किया जा रहा। केवल भट्टू रोड पर, लालबत्ती चौक से लेकर राजस्थान सीमा की ओर जाते बाईपास तक करीब 32 अवैध कट मौजूद हैं। महज दो किलोमीटर के क्षेत्र में इतने कटों का होना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इन अवैध कटों के कारण हर समय गंभीर हादसों का खतरा बना रहता है। दो साल पहले बैठक में मुद्दा उठने पर इन्हें बंद किया गया था लेकिन बाद में ये फिर खोल दिए गए।
बैठकों में आदेश तो जारी, पर अमल नहीं
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें हर महीने के आखिरी सप्ताह में नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। इनमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर विस्तार से चर्चा होती है। कई बैठकों में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मुख्य सड़कों पर बने सभी अवैध कटों को बंद किया जाए। ये कट न केवल यातायात के सुचारु प्रवाह में बाधा डालते हैं बल्कि अचानक मोड़ लेने वाले वाहनों और विपरीत दिशा से आने वाले ट्रैफिक के कारण गंभीर दुर्घटनाओं की वजह भी बनते हैं।
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंपों के बाहर बने कट बने खतरा
राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर जिले की सीमा में आने वाले सभी स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंपों के सामने अवैध कट बने हुए हैं। विभाग की ओर से इन्हें बंद नहीं किए जाने के कारण वहां रोज हादसे हो रहे हैं।
स्कूलों में सुरक्षा जांच का दावा
अवैध कटों के अलावा, समिति की बैठकों में स्कूल बसों की सुरक्षा जांच को लेकर भी निर्देश जारी होते हैं। विभाग हर बार दावा करता है कि स्कूलों में नियमित रूप से सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। जांच करने वाली टीम के अनुसार, वे स्कूलों में जाकर ड्राइवरों के लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, फर्स्ट-एड बॉक्स आदि की जांच कर रहे हैं और नियम तोड़ने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं।
जिले के 245 स्कूलों के पास 910 बसें
आरटीए के अनुसार जिले के 245 स्कूल करीब 910 बसों का संचालन करते हैं। गठित टीमें समय-समय पर सड़कों और स्कूलों में बसों की जांच करती रहती हैं। बुधवार को भी हिसार रोड स्थित एक निजी स्कूल में जांच के दौरान दो बसों के चालान किए गए।
::::::::
अभी इस क्षेत्र का कार्यभार संभाला है। जहां भी अवैध कट बने हुए हैं वहां कार्रवाई करेंगे।
— बलबीर सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद
::::::::::::
स्कूल बसों सहित अन्य वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। बुधवार को भी टीम स्कूल में जांच कर चालान करके आई है।
— संजय बिश्नोई, आरटीओ, फतेहाबाद
::::::::::::
सड़क सुरक्षा बैठकों में आरएसओ की ओर से मुद्दे रखे जाते हैं। कई अवैध कट बंद करवाए गए, लेकिन वे फिर खुल जाते हैं। इसे प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। धुंध को देखते हुए रिफ्लेक्टर भी लगवाए जा रहे हैं।
— सुखदेव, अध्यक्ष, आरएसओ