{"_id":"687d285ad4237d3283081901","slug":"illegal-cuts-closed-in-front-of-rest-house-and-rta-office-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137240-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेस्ट हाउस और आरटीए कार्यालय के सामने बंद किए अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेस्ट हाउस और आरटीए कार्यालय के सामने बंद किए अवैध कट
Sun, 20 Jul 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर आरटीए कार्यालय के सामने बने अवैध कट को किया गया बंद। संवाद
फतेहाबाद। शहर के मुख्य मार्ग सिरसा-हिसार रोड पर रविवार शाम को नगर परिषद ने अवैध कट बंद करवा दिए। शहर के पुराना रेस्ट हाउस, आरटीए कार्यालय के सामने और औद्योगिक क्षेत्र के सामने लोहे के पाइप लगाकर अवैध कट को बंद किया गया है।
नगर परिषद हिसार-सिरसा रोड पर नए डिवाइडर का निर्माण करवा रहा है लेकिन इस दौरान पुराने अवैध कटों को बंद नहीं किया गया था। इस बारे में अमर उजाला में 15 जून को खबर प्रकाशित की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद प्रशासन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद शुक्रवार को कट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इन अवैध कट के बंद होने से न केवल दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा, बल्कि यातायात का प्रवाह भी बेहतर होगा। इस अभियान के तहत विशेष रूप से आरटीओ कार्यालय के बाहर बने नए अवैध कट और औद्योगिक इलाके की ओर जाने वाले प्रमुख कट को बंद कर दिया गया है। ये कट लंबे समय से यातायात के लिए चुनौती बने हुए थे।
विज्ञापन
लंबे समय से वाहन चालक व यातायात पुलिस मुख्य सड़क पर बने अनियोजित और अवैध कटों से परेशान थे। इन कटों से अक्सर वाहनों के अचानक मुड़ने या मुख्य सड़क पर गलत तरीके से प्रवेश करने का कारण बनते थे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता था।
औद्योगिक इलाके की ओर जाने वाला कट भी यातायात के लिए एक बड़ी समस्या थे। यहां पर सुबह के समय गलत दिशा में वाहनों के चलने के कारण काफी हादसे होते थे, क्योंकि बिल्कुल पास में ही नई सब्जी मंडी थी।
वाहन चालक सब्जी खरीदने व बेचने के बाद सही कट से वाहन को न ले जाकर गलत दिशा में चलकर इस कट का इस्तेमाल करते थे। इस कट पर पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया था, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया है।
-- -
अवैध कट बंद होने से हादसों में आएगी कमी
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर अवैध कट के बंद होने से होने वाले हादसों में कमी आएगी। गलत दिशा में चलने से जो हादसे होते थे, वह कम होने की संभावना है। कट के बंद होने से अब चालक गलत दिशा में अपने वाहन नहीं चलाएंगे।
-- -
नगर परिषद की ओर से शहर के हिसार-सिरसा रोड पर अवैध कट पर लोहे की पाइप लगाकर बंद किया जा रहा है। कट बंद होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना बनी है।
- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद, फतेहाबाद।