{"_id":"674ca742cf4544c146006e3a","slug":"ignoring-safety-standards-e-rickshaws-are-running-without-police-registration-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-125810-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुरक्षा मानकों की अनदेखी, पुलिस में पंजीकरण के बिना चल रही ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुरक्षा मानकों की अनदेखी, पुलिस में पंजीकरण के बिना चल रही ई-रिक्शा
Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के पास बिना पुलिस रजिस्ट्रेशन के खड़ी ई-रिक्शा।
फतेहाबाद। शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्य रास्तों से लेकर अंदरूनी सड़कों तक ई-रिक्शा ही नजर आ रहे हैं। ई-रिक्शा चालक नियमों को भी तोड़ रहे हैं। कई ई-रिक्शा की कमान नाबालिगों के हाथ में पहुंच गई है। वह ई-रिक्शा को लापरवाही और अनियंत्रित गति से दौड़ा रहे हैं। कई लोग पुलिस में पंजीकरण के बिना शहर में ई-रिक्शा चला रहे हैं।
आजीविका कमाने के लिए कई लोगों ने ई-रिक्शा खरीदे हैं। कुछ इन्हें खुद चला रहे हैं जबकि कुछ किराये पर भी संचालित हैं। कुछ ई-रिक्शा पर तो नंबर प्लेट ही नहीं है। ई-रिक्शा चालकों के लिए न कोई वर्दी है और न कोई स्टैंड। जहां मन करता है वहीं चालक ई-रिक्शा रोक देते हैं। करीब 30 फीसदी ई-रिक्शा संचालकों ने पुलिस में पंजीकरण भी नहीं कराया है।
बिना नंबर वाले कई ई-रिक्शा चालक लालबत्तियों की भी परवाह नहीं करते। गड्ढे और झटके से यह पलट भी जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को चोट लगने का भी खतरा रहता है। कई ई-रिक्शा चालक नाबालिग तक हैं। नियम-कानून की परवाह किए बिना कई ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। इनकी मनमानी की वजह से कई लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ रोजाना थाने तक शिकायत पहुंच रही है लेकिन वह लिखित के बजाय मौखिक होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
शौक पूरा करने के लिए चला रहे ई-रिक्शा
ई-रिक्शा का चलन बढ़ने से इसका दुरुपयोग भी बढ़ गया है। इसका कारण लालच और शौक पूरा करना भी है। सस्ते ई-रिक्शा खरीदने के लिए आसानी से ऋण भी मिल रहा है। इन्हें चलाने के लिए पेट्रोल, डीजल या गैस की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसे बस चार्ज करने के बाद आसानी से पूरे दिन चलाया जाता है। इसी कारण इसकी संख्या बढ़ती जा रही है।
पुलिस के पास नहीं ई-रिक्शा चालकों की जानकारी
यातायात पुलिस के पास शहर में चलने वाले ई-रिक्शा चालकों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है। यातायात पुलिस कई ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन फिर भी ई-रिक्शा चालक लापरवाही बरत रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस सख्ती नहीं कर रही है।
-- -- -- -- --
कई ई-रिक्शा चालक पुलिस में पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं। ये मामला संज्ञान में है। अभियान चलाकर सभी ई-रिक्शा चालकों का पंजीकरण किया जाएगा। - राजेश कुमार, प्रभारी, यातायात पुलिस, फतेहाबाद।