{"_id":"64763367609a7a1b1c0decf5","slug":"if-you-want-to-run-liquor-contracts-you-will-have-to-pay-one-lakh-rupees-every-week-otherwise-you-will-kill-fatehabad-news-c-21-1-146269-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अगर शराब ठेके चलाने हैं तो हर हफ्ते एक लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो जान से मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अगर शराब ठेके चलाने हैं तो हर हफ्ते एक लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो जान से मार देंगे
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। अब शहर के शराब ठेकेदार ने चार युवकों पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। ठेकेदार ने एक युवक पर हर हफ्ते एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
ठेकेदार बंसीलाल के अनुसार आरोपी पहले भी उससे पिस्तौल के बल पर डरा धमका कर 10 लाख रुपये ऐंठ चुका है। सोमवार शाम को फिर से आरोपी ने ऑफिस में रुपये लेने के लिए दो युवकों को भेजा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में टोहाना निवासी बंसीलाल सैनी ने बताया कि वह शराब ठेकेदार है। 28 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे उसके पास टोहाना निवासी विशाल ने फोन किया तथा कहा कि अगर शराब ठेके चलाने हैं तो हर हफ्ते एक लाख रुपये रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले भी अपने साथियों के साथ उसके ऑफिस मे आकर पिस्तौल के बल पर डरा धमका कर 10 लाख रुपये ले जा चुका है। 26 मई को ही वह विकास और 7-8 अन्य युवकों के साथ उसके ऑफिस आया और 20 हजार रुपये ले गया था। 29 मई को फिर उसने सतीश बॉक्सर और जीता को पैसे लेने ऑफिस में भेज दिया, जिसके बाद उसने शहर थाना में जाकर लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशाल मेहरा, सतीश बॉक्सर, जीता और विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोट
ठेकेदार बंसीलाल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी जांच की जा रही है।
-सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी, टोहाना