फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If you want to get Covishield, you have to go out of the district.

Fatehabad News: कोविशील्ड लगवानी है तो जाना होगा जिले से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
If you want to get Covishield, you have to go out of the district.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोवैक्सीन लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोग अब बिल्कुल लापरवाह हो गए हैं और स्वास्थ्य विभाग के लिए वैक्सीन को संभालना भी मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म कर दिया है और अब जल्द कोवैक्सीन का स्टॉक भी कम करने की तैयारी है। कोविशील्ड वैक्सीन लगवानी है तो लोगों को अब हिसार-कैथल या अन्य जिले में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोविशील्ड वैक्सीन नहीं लग रही है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में वैक्सीन न होने का हवाला देकर पात्रों को वापस भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग के पास कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक था लेकिन मियाद खत्म होने के डर से दूसरे जिलों में भेज दी गई। इसके बाद नया स्टॉक नहीं मंगवाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोर्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक भी वापस मंगवा लिया है। ये वैक्सीन बच्चों को लगाई जा रही थी। लेकिन जिले में पात्रों के टीकाकरण के लिए न आने के कारण मियाद खत्म होने के डर से स्टॉक को वापस मंगवा लिया गया है।
विज्ञापन

कोवैक्सीन की 800 डोज की इस माह खत्म हो जाएगी मियाद
जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 800 डोज कोवैक्सीन है। लेकिन इसकी मियाद भी इस माह खत्म हो जाएगी। वैक्सीन खराब होने के डर से जिला स्वास्थ्य विभाग अन्य जिलों में इसकी सप्लाई भेजेगा। बताया जा रहा है कि अगर नया स्टॉक नहीं आता है तो कोवैक्सीन के लिए भी दूसरे जिले में जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्बेवैक्स वैक्सीन का स्टॉक भी वापस मंगवाया
कोविड बजट नहीं, सैंपलिंग भी सिमटी
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड लेकर अलग से बजट जारी नहीं किया है। इसके चलते कोरोना सैंपलिंग भी सिमट रही है। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर सैंपल हो रहे है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों से सप्ताह में दो दिन ही सैंपल मंगवाए जा रहे है। अधिकारियों की माने तो सैंपल लैब में भेजने के लिए बजट ही नहीं है। गाड़ी तेल खर्च का बजट न होने के चलते दिक्कत आ रही है।
कोट
कोरोना वैक्सीन न होने की फिलहाल जानकारी नहीं है। वीरवार को संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट ली जाएगी।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed