फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If you want to do publicity then you will have to spend Rs 1003 per square meter.

Fatehabad News: करना है अगर प्रचार तो खर्च करने होंगे 1003 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर

Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Sep 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
If you want to do publicity then you will have to spend Rs 1003 per square meter.
फतेहाबाद के लालबत्ती चौेक पर लगे होर्डिंग
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को होर्डिंग संभलकर लगाना होगा। अपनी मर्जी से कहीं भी होर्डिंग नहीं लगा पाएंगे। पहले नगर परिषद से फीस जमा करवाकर अनुमति लेनी होगी। इसके लिए 1003 रुपये स्क्वायर मीटर से लेकर 38 रुपये स्क्वायर मीटर तक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के अंदर प्रचार करने को लेकर लगने वाले होर्डिंग के लिए जगह तय कर दी है। भाजपा उम्मीदवार दुड़ाराम और कांग्रेस नेता विनीत पूनिया कई जगहों की अनुमति ले चुके हैं। हालांकि अभी तक भाजपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक दलों की तरफ से उम्मीदवार घोषित नहीं हुए और न ही आजाद उम्मीदवारों की स्थिति अभी स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन

------
पॉश एरिया में रहेगा सबसे ज्यादा रेट
उम्मीदवार को प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से चार्ज देना होगा। सबसे ज्यादा रेट पॉश एरिया का रहेगा यहां पर 1003 रुपये स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसके अलावा हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर और हंस कॉलोनी क्षेत्र में 38 से 48 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नगर परिषद ने ये जगह की है तय
यहां लगा सकेंगे बैनर और होर्डिंग ये देना होगा चार्ज (प्रति स्क्वायर मीटर)
सामुदायिक केंद्र की दीवार रतिया रोड 497
गोपी राम धर्मशाला चौक 497
तहसील चौक, शनि मंदिर के साथ 497
सन्यास आश्रम रोड, ट्यूबवेल के साथ 736
बाल भवन की दीवार के साथ 331
कालूराम रोड नजदीक गुरुद्वारा 108
राजीव गांधी पार्क की दीवार के साथ 108
डीएसपी रोड, नजदीक खेमाखाती रोड 736
लाजपत राय पार्क के साथ 108
माजरा रोड 108
खेमाखती रोड ऑटो मार्केट के सामने 551
इंडस्ट्रियल एरिया 1003
जगजीवनपुरा रोड, पुरानी कचहरी के साथ 1003
बीघड़ रोड, नजदीक लोक निर्माण विभाग की दीवार 1003
शमशान भूमि दीवार के साथ का क्षेत्र 1003
सूर्या इंकलेव, नजदीक मातूराम कॉलोनी रोड 63
हरनाम सिंह कॉलोनी, चर्च के साथ 38
स्वामी नगर 48
हंस कॉलोनी 48
अग्रवाल कॉलोनी हनुमान मंदिर के साथ और ग्रीन पार्क कॉलोनी 217
मातूराम कॉलोनी रोड 63
शिव मंदिर चौक पार्क के साथ 551
गांधी चौक, भट्ठा कॉलोनी 551
भीमां बस्ती रोड, नजदीक नगर परिषद दुकान साथ 551
चार मरला कॉलोनी, पार्क की दीवार 368
रतिया रोड पर मॉडल टाउन का मुख्य मार्ग 1003
अनाजमंडी की दीवार 1003
भाटिया कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी 1003
राय सिख धर्मशाला 497
आजाद नगर, सामुदायिक केंद्र 38
---------
आचार संहिता के बाद उतारे गए अवैध होर्डिंग
विधानसभा चुनाव घोषित होते ही नगर परिषद ने अवैध होर्डिंग उतार दिए थे। मुख्य तौर पर शहर के लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, भट्टू रोड, भूना रोड आदि क्षेत्र में अवैध होर्डिंग लगे थे। नगर परिषद नेे पहले से 19 जगह तय कर रखी है।

---
नगर परिषद द्वारा होर्डिंग को लेकर 30 अलग से जगह तय की गई है। इन जगहों पर होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। कोई भी व्यक्ति शहर में अवैध रूप से होर्डिंग नहीं लगा सकता है। अगर लगाए गए तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र कुमार, ईओ नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed