फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If you offer more than 5100 Mangalmukhi greetings, you will be fined

Fatehabad News: मंगलामुखी को 5100 से अधिक बधाई दी तो लगेगा जुर्माना

Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
If you offer more than 5100 Mangalmukhi greetings, you will be fined
रतिया में किन्नरों को बधाई तय करने के लिए मीटिंग करते हुए वार्ड वासी। संवाद
रतिया। शहर के वार्ड 1 और 2 के नागरिकों की शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें मंगलामुखी समाज को विवाह और बच्चों के जन्म पर दी जाने वाली बधाई राशि दिए जाने के बारे में निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि वार्ड वासी अपनी हैसियत के अनुसार मंगलामुखी को 1100, 2100 या अधिकतम 5100 रुपये ही बधाई के रूप में देंगे।
विज्ञापन

यही किसी ने बधाई राशि 5100 रुपये से अधिक दिए तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वार्ड वासियों ने बताया कि अक्सर मंगलामुखी बधाई के अवसर पर अधिक राशि की मांग करता है। कई परिवारों के लिए यह भारी आर्थिक बोझ होता है। इस कारण से वार्ड की सर्व समिति ने यह निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति तय राशि से अधिक देता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में गुरमीत सिंह, सरपंच, वार्ड 2 की पार्षद रेखा शर्मा, राज सिंह, बलविंद्र सिंह, दर्शन सिंह, सुखदेव सिंह, हरविंद्र सिंह, कुलवंत सिंह और तरसेम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed