फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If there is a shortage in play schools, then get it removed: DC

प्ले स्कूलों में कमी नजर आए तो उसे दूर करवाएं : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
If there is a shortage in play schools, then get it removed: DC
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त प्रदीप कुमार। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से बदलकर बनाए गए प्ले स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए डीसी प्रदीप कुमार ने समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में डीसी ने प्ले स्कूलों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर प्ले स्कूलों का निरीक्षण करें। प्ले स्कूलों में किसी तरह की कोई कमी नजर आए तो उन्हें दूर करवाएं। गौरतलब है कि अमर उजाला में 11 मई के अंक में आंगनबाड़ी केंद्र बने प्ले वे स्कूल, पर सुविधाएं वही, शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर अव्यवस्थाओं को प्रशासन के समक्ष रखा था।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्ले स्कूलों की सुविधाओं को लेकर हर माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। डीसी ने महिला एवं बाल विकास व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इन प्ले स्कूलों की गंभीरता को समझें और अपना योगदान समाज की नींव मजबूत करने के लिए दें। शासन व प्रशासन प्ले स्कूलों में सहायता प्रदान करेगा। सरकार की तरफ से जो सुविधाएं होंगी, उनको उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम सुरेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिल्ला, सीएमजीजीए रितेश कॉल, डीईओ दयानंद सिहाग, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग, तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया, रमेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

234 में से अब तक 109 स्कूलों का किया गया निरीक्षण
डीसी ने बताया कि जिले में 234 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों में बदला गया है। इनके निरीक्षण के लिए अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारियों द्वारा अब तक 109 स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। शेष बचे स्कूलों का भी निरीक्षण कर बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed