फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If there is 40 mm of rain, there will be water withdrawal in three hours, if there is more then disaster

40 एमएम बारिश हुई तो तीन घंटे में होगी पानी की निकासी, अधिक हुई तो आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
If there is 40 mm of rain, there will be water withdrawal in three hours, if there is more then disaster
बारिश के पानी की निकासी के लिए मोटर लगाते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर को बारिश की आफत से बचाने के लिए 70 फीसदी प्रबंध किए गए हैं। 30 फीसदी प्रबंधों की कमी 40 एमएम तक की बारिश झेल सकेगी। 40 एमएम से अधिक बारिश आने पर आफत बढ़ेगी। सबसे अधिक जोर तुलसीदास चौक व धर्मशाला रोड से पानी की निकासी को लेकर लगाया गया है। हर बार इन्हीं क्षेत्रों में बारिश का पानी लोगों के घरों से लेकर दुकानों तक में घुसता है। डीसी प्रदीप कुमार के पिछले दिनों हुए दौरे के बाद रंगोई नाले में चिल्ली क्षेत्र का पानी पहुंचाने के लिए बिजली कनेक्शन भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

दरअसल, तुलसीदास चौक व धर्मशाला रोड से बारिश के पानी को चिल्ली तक ले जाया जाएगा। यहां से मोटरों के जरिये पानी को टैंक में भरकर रंगोई नाले में भेजा जाना है। तुलसीदास चौक पर पंप हाउस बनाया गया है, जिसमें चार हजार एलपीएम की दो मोटरें लगा दी गई हैं। बता दें कि चिल्ली क्षेत्र में भी बारिश के पानी को निकालने के लिए पांच पुरानी मोटरों के साथ एक नई मोटर लगाई गई हैं। इस नई मोटर की क्षमता 15 हजार एलपीएम की है। चिल्ली झील में बारिश का पानी डालने के लिए दो 20 इंच पाइपों का कनेक्शन किया गया है। बारिश रुकने के बाद दो मोटरें लगाकर चिल्ली झील के पानी को 13 मीटर गुना 10 मीटर के दो बड़े टैंकों में डाला जाएगा। इन टैंकों से पानी रंगोई नाले तक भेजा जाएगा। रंगोई नाले तक पानी पहुंचाने के लिए साढ़े सात किलोमीटर पाइप लाइन पहले ही बिछाई हुई है।
विज्ञापन

तीन घंटे तक झेलनी पड़ेगी दिक्कत
40 एमएम तक बारिश आने पर एकबारगी तुलसीदास चौक, चिल्ली क्षेत्र व धर्मशाला रोड के क्षेत्रवासियों को दो से तीन घंटे तक दिक्कत झेलनी पड़ेगी। मगर अधिकारियों का दावा है कि दो घंटे बाद इन क्षेत्र में बारिश का एकत्रित हुआ सारा पानी चिल्ली झील तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के समय 12 कर्मचारी रहेंगे तैनात
चिल्ली क्षेत्र और तुलसीदास चौक एरिया में बारिश के समय में 12 कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। इनमें से चिल्ली क्षेत्र पर स्टोरम वाटर पर तीन पंप ऑपरेटर, आईपीएस चिल्ली पर दो पंप ऑपरेटर और एक इलेक्ट्रिशियन रहेगा। वहीं, तुलसीदास चौक पर तीन ऑपरेटर, दो सीवरमेन और एक सुपरवाइजर तैनात रहेगा। इसके अलावा जेई, एसडीओ और एक्सईएन निरीक्षण पर रहेंगे।
कोट
तुलसीदास चौक, जवाहर चौक और धर्मशाला रोड पर बारिश के पानी की निकासी से संबंधित 80 फीसदी समस्या का समाधान हो गया है। इस बार बारिश में लोगों को परेशानी नहीं होगी। कई प्रबंध और किए गए हैं।

-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग।

चिल्ली से टैंक में डाला जा रहा पानी, इसी टैंक से पानी रंगोई नाले में भेजा जाएगा।

चिल्ली से टैंक में डाला जा रहा पानी, इसी टैंक से पानी रंगोई नाले में भेजा जाएगा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed