फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the tenants do not pay the rent, the municipality will lock the shops

Fatehabad News: किरायेदारों ने किराया नहीं भरा तो नगरपालिका दुकानों पर जड़ेगी ताले

Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the tenants do not pay the rent, the municipality will lock the shops
जानकारी देते हुए नगरपालिका सचिव संदीप कुमार।
रतिया। नगरपालिका प्रशासन ने शहर में स्थित स्थानीय निकाय विभाग की दुकानों के किराए की वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। दुकानों के किरायेदारों को बकाया किराया भरने के लिए नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

नोटिस जारी करके स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि अगर सात दिन के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करवाई तो न केवल बकाया किराये पर 50 रुपये प्रतिदिन लेट फीस लगेगी बल्कि संबंधित दुकानों पर ताले लगाने पड़ेंगे। नगरपालिका सचिव संदीप कुमार ने बताया कि शहर के पालिका बाजार व अन्य क्षेत्रों में विभाग की करीब 50 दुकानों के किरायेदारों पर नगरपालिका का करीब सवा करोड़ रुपये किराया बकाया है। इसकी अदायगी के लिए संबंधित दुकानों के किराएदारों को विभाग की तरफ से नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि विभाग की शर्तों के अनुसार दुकानों के किराये की अदायगी प्रत्येक मास की 7 तारीख तक अग्रिम तौर पर जमा करवाई जानी है, लेकिन शहर के करीब 50 किरायेदारों द्वारा काफी समय से ही किराया जमा नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम स्तर पर उनकी टीम द्वारा संबंधित दुकान के किरायेदार को नोटिस देकर प्रतिदिन लेट फीस के तहत किराया जमा करवाने की हिदायतें दी जा रही है। अगर फिर भी संबंधित किरायेदारों ने समयानुसार किराया जमा नहीं करवाया तो शीघ्र ही विशेष टीम गठित की जाएगी और यह टीम संबंधित दुकानों पर विभाग की तरफ से ताले लगाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed