फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the tagging cow dynasty is seen on the road, it will be fir against the goushala

टैगिंग वाला गोवंश सड़क पर दिखा तो गोशाला के खिलाफ होगी एफआईआर : भानीराम मंगला

Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the tagging cow dynasty is seen on the road, it will be fir against the goushala
गांव बड़ोपल की गोशाला में गोशाला संचालकों को चेक वितरित करते गोशाला आयोग के चेयरमैन भानीराम मंग? - फोटो : Fatehabad
सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं पर अगर गोशालाओं का टैग लगा मिला तो संबंधित गोशाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके अलावा गोशालाओं को दी जाने वाली राशि के खर्च का हिसाब लिया जाएगा। ये बात गोसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने पत्रकारों से बातचीत में कही। वे फतेहाबाद जिले की गोशालाओं को एक करोड़ 37 लाख के चेक वितरण के लिए फतेहाबाद पहुंचे थे। उनके साथ सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल व बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां सहित बीजेपी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में भानीराम मंगला ने बताया कि फतेहाबाद जिला के साथ राजस्थान और पंजाब की सीमा लगती है। इस कारण से वहां के पशु भी यहां छोड़े जा रहे हैं, जो एक समस्या इस जिला के लिए हो सकती है, इस पर भी जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है और जो बेसहारा पशु सड़क पर मिल रहा है, उसे नंदीशाला व गोशालाओं में पहुंचाया जा रहा है। प्रदेशभर में तीन साल में 250 नई गौशालाएं व नंदीशालाएं खोली गई है। लगभग एक लाख 20 हजार बेसहारा पशु इसमें रखे गए है। इससे पहले हरियाणा में 337 गौशालाएं थी। अब इस समय 590 गोशालाएं व नंदीशालाएं पंजीकृत व गैर पंजीकृत हैं। प्रदेश सरकार गौभक्त सरकार है और गौ सरंक्षण के लिए भी गौ संवर्धन अधिनियम पास किया गया है। अधिनियम को और सख्त बनाने के लिए विधानसभा ने इसे पास किया है। इसमें संशोधन भी किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। फतेहाबाद जिला में आयोग ने 5 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि गौशालाओं व नंदीशालाओं को दी है। सोमवार को भी जिला की गौशालाओं व नंदीशालाओं को एक करोड़ 37 लाख रुपये की राशि के चैक साैंपे गए हैं। सबसे ज्यादा पैसा फतेहाबाद व सिरसा जिला की गोशालाओं और नंदीशालाओं को दिया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन भानीराम मंगला ने कहा कि आयोग एक मोबाइल एप भी तैयार कर रहा है, जिसमें टैग किए हुए पशु की टैगिंग रिपोर्ट होगी, अगर कोई टैगिंग हुआ पशु बेसहारा घुम रहा है तो इसकी जानकारी वहीं से मिल पाएगी। आयोग जल्द ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा, जिस पर बेसहारा पशु की सूचना दी जा सकेगी, तो गठित कमेटी इस पर कार्यवाही कर बेसहारा पशु को नंदीशाला व गौशाला में पहुंचाने का कार्य करेगी। मृत पशुओं को शहर व सड़कों से उठाने के लिए टेंडर व्यवस्था लागू करेगी। टोल फ्री नंबर पर सूचना मिलने पर आधा घंटा में बेसहारा पशु को सुविधानुसार नंदीशाला व गोशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन विद्या सागर बाघला, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, चेयरमैन दर्शन नागपाल, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ चंद्रपाल गढ़वाल, पशु चिकित्सक डॉ रोहित खरब, सरपंच जोगेन्द्र पूनियां, गौशाला प्रधान जगदीश चंद्र, आत्म प्रकाश मेहता, राजेंद्र प्रजापति, अवतार मोंगा, प्रताप सिहाग, राजेंद्र बीडीपीओ, लक्ष्मण नापा, प्रीतम शर्मा, राम सिंह मांझू, सुभाष, कंवल चौधरी, मंजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व गौशालाओं के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed