फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the public wants, any member of our family will contest elections: Dr. Ajay Chautala

जनता चाहेगी तो हमारे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा : डॉ. अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
If the public wants, any member of our family will contest elections: Dr. Ajay Chautala
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय चौटाला।
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए नया संगठन खड़ा करने में लगे हुए हैं। लोग चाहेंगे तो हमारे परिवार का कोई सदस्य फतेहाबाद हलके से चुनाव लड़ेगा। यह तो लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। बाकी विधानसभा चुनाव घोषित होने में अभी समय है, तब तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

डॉ. अजय चौटाला बुधवार दोपहर बाद जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हम हमारी पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा किए गए दुष्प्रचार के बारे में बता रहे हैं। अब तक 20 जिलों में हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। इस मौके पर कुलजीत कुलड़िया, जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल, पंकज झाझड़ा, रमेश खटक, जतिन खिलेरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पहले किसी ने कलम थोड़ी पकड़ी थी
अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब जो घोषणाएं कर रही हैं, उनको पहले ही लागू कर देना चाहिए था। उस समय किसी ने कलम थोड़ी पकड़ी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो क्रीमीलेयर और आरक्षण संबंधी घोषणा करके गए हैं, वह तो पहले ही हो चुकी है। इसमें नया कुछ नहीं था। अग्निवीर योजना को लेकर पूछे सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि हम पहले भी अग्निवीर योजना के पक्ष में नहीं थे। मगर, केंद्र सरकार ने इसे लागू कर दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि हुड्डा को तो टिकट मांगकर लानी पड़ती है। वह पार्टी हाईकमान के आगे हाथ जोड़ेंगे, तभी टिकट मिलेगी। मगर, मेरी टिकट तो मुझे ही तय करनी है। इनेलो को लेकर उन्होंने कहा कि इनेलो अब पहले जैसी नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिन मैदान में उतर जाएं : दुष्यंत चौटाला
इससे पहले, जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने सरकार में रहकर बहुत से काम करवाए हैं। मगर, उनका श्रेय नहीं ले पाए। पीछे क्या कारण रहे उनसे भी सीखना है। अब हमारे आगे 100 दिन हैं। पिछली बार भी इतने ही दिनों में कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके पार्टी को 10 सीटें जिताई थी। इस बार भी डॉ. अजय चौटाला के आदेश लेकर 100 दिन मैदान में उतर जाएं, तो 20 से 30 सीट आसानी से जीत जाएंगे। लोग आएंगे और जाएंगे, यह राजनीति है। चौधरी देवीलाल को भी बहुत लोग छोड़कर गए। मगर, हमें पूरी शिद्दत से मेहनत करनी है, निश्चित रूप से नतीजे हमारे पक्ष में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed