फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the income is less than Rs 1.80 lakh in PPP, then government students will get free admission in private schools.

Fatehabad News: पीपीपी में 1.80 लाख से आय कम है तो सरकारी के छात्र को निजी स्कूल में मिलेगा निशुल्क दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
If the income is less than Rs 1.80 lakh in PPP, then government students will get free admission in private schools.
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में 1.80 लाख से कम वार्षिक आय है और छात्र सरकारी स्कूल में पढ़ रहा है तो उसे शिक्षा विभाग निजी स्कूल में चिराग योजना के तहत दाखिला देगा। चिराग योजना के के तहत कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों के दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र छात्रों को इस बार नया सत्र शुरू होते ही निजी स्कूलों में दाखिला मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों से खाली सीटों की 31 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है। दाखिले के लिए छात्र 15 मार्च से 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

चिराग योजना के तहत दाखिले को लेकर ये रहेगा शेड्यूल
-मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को कक्षा स्तर पर खाली सीटों का 31 जनवरी तक आंकड़ा देना होगा
छात्र 15 मार्च से लेकर 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
-जिन स्कूलों में आवेदन सीटों से ज्यादा आएंगे वहां पर लॉटरी के माध्यम से ड्रा निकाला जाएगा।
-निजी स्कूलों को 1 अप्रैल 2023 से 10 अप्रैल 2023 तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
-अगर कोई निर्धारित तारीख तक दाखिला नहीं लेता है तो खाली सीटों पर प्रतीक्षा सूची के छात्रों के दाखिले 15 अप्रैल तक करने होंगे।
-निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय 1.80 लाख से कम होगी उन्हें दाखिला मिलेगा।
-इस स्कीम के तहत केवल वो ही छात्र पात्र होंगे जिन्होंने पिछले सत्र में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से प्राप्त की है।
जिले में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या
कक्षा छात्र
तीसरी 10250
चौथी 10152
पांचवीं 10642
छठी 11015
सातवीं 10691
आठवीं 9834
नौंवी 10952
दसवीं 8025
ग्यारहवीं 7510
बारहवीं 7806
कोट
चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। निजी स्कूलों को खाली सीटों की जानकारी देनी होगी। छात्र शेड्यूल के मुताबिक आवेदन करके दाखिला ले सकते है। इसको लेकर शुक्रवार को कार्यालय में निजी स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

-वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed