फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the fever breaks, the skin is affected, rashes are forming

Fatehabad News: बुखार टूटा तो त्वचा पर पड़ रहा असर, हो रहे दाने

Tue, 02 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
If the fever breaks, the skin is affected, rashes are forming
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रीत मरीजों की जांच करते हुए संवाद
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के बाद वायरल, डेंगू और चिकनगुनिया की चपेट में लोग आ रहे हैं। बुखार से ठीक होने वालों को अब त्वचा रोग सता रहा है। बुखार से उभरने वाले लोग त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं और चर्म रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन


मुंह पर खासकर काले धब्बे हो रहे तो किसी को त्वचा पर दाने हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।बुखार खून की नसों पर असर डालता है और इससे त्वचा पर अलग-अलग तरह के परिवर्तन हो रहे हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो जाती है। ऐसे में शरीर पर लाल निशान होने पर खुजली होने लगती है।
विज्ञापन


-

जिले में डेंगू के मिले हैं 11 मामले

जिले में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है हालांकि वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। डेंगू के जिले में अब तक 11 केस मिले हैं। चिकनगुनिया के दो मामले आए हैं। अस्पताल में वायरल मरीजों की ओपीडी रोजाना 100 से 120 तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

हटाए गए ब्रीडिंग चेकर

स्वास्थ्य विभाग ने लारवा जांचने के लिए लगाए गए ब्रीडिंग चेकर को हटा दिया है। ये प्रदेश भर में हटाए गए हैं। जिले में सर्वे के लिए जून माह में ये लगाए गए थे, लेकिन अब इन्हें 30 नवंबर को हटा दिया गया है। विभाग की तरफ से 6 माह के लिए इन्हें अनुबंध पर रखा गया था। अब स्वास्थ्य विभाग एमपीएचडब्लयू, आशा वर्कर से ही सर्वे करवाएगा।

-

स्किन पर असर के कई कारण होते है। त्वचा के नीचे खून की नसें होती है जो कि असर डालती है। दाने आने के भी कई कारण है, वायरल का भी असर हो सकता है। बुखार होने पर जांच जरूर करवाएं और सावधानी बरतें।


-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ

-

ओपीडी में रोजाना ऐसे मामले आ रहे हैं जिन्हें चिकनगुनिया हुआ या फिर अन्य बुखार हुआ था। उसके ठीक होने के बाद त्वचा पर काले धब्बे खासकर नाक के पास हो रहे हैं। ऐसे में मरीज को क्रीम दी जा रही है। ये धब्बे करीब सात से आठ माह तक रहते हैं।

-डॉ. प्रीत कौर, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed