फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the auto stops midway or changes its route, the police will ask the reason.

Fatehabad News: ऑटो बीच रास्ते में रुका या रूट बदला तो पुलिस पूछेगी कारण

Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the auto stops midway or changes its route, the police will ask the reason.
फतेहाबाद में मिनी बाइपास पर तैनात डॉयल 112 की टीम
फतेहाबाद। महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए हरियाणा पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा शुरू की है। इसकी शुरूआत जिले में भी हुई है। महिलाओं को रात या फिर दिन के समय सफर के दौरान घबराने की जरूरत नहीं होगी, पुलिस टीम मॉनिटरिंग करेगी। अगर बीच रास्ते ऑटो रुकता है या रूट बदलता है तो कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इसके लिए कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को डॉयल 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा लेनी होगी। सुविधा लेने के लिए महिला को सबसे पहले 112 पर फोन करना होगा और वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाना होगा। सभी जानकारी देने के बाद महिला की यात्रा शुरू होगी। पुलिसकर्मी जीपीएस से महिला की यात्रा को मॉनिटर करेंगे। प्रत्येक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशलक्षेम भी पूछी जाएगी।
विज्ञापन

कैब या ऑटो बीच में रुकता है या फिर रूट में बदलाव होता है, तब भी पुलिस महिला को फोन कर इस बारे में जानकारी हासिल करेगी। कुछ भी गलत होने पर सबसे पास स्थित पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को भेजा जाएगा। इसके अलावा यात्री द्वारा साझा किए गए आपातकालीन नंबर पर भी संपर्क किया जाएगा। महिला का सफर सुरक्षित पूरा होने के बाद पुलिस फोन कर जानकारी लेगी। इस सुविधा से महिला के परिजनों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा और महिला भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला पुलिसकर्मी करेंगी जागरूक
महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा को लेकर फतेहाबाद पुलिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी जगह-जगह जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। इसके अलावा महाविद्यालयों में भी महिला पुलिसकर्मी जागरूक करेंगी।

- ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा होने से दिन हो या रात अब महिलाएं सुरक्षित सफर कर सकेंगी। किसी भी परिवार की बेटी या अन्य कामकाजी महिला सदस्यों की सुरक्षा करना सरकार व पुलिस प्रशासन का कर्तव्य है। पुलिस की यह ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा है, जो महिलाओं को पुलिस सेवा डायल 112 से जोड़कर यात्रा को सुरक्षित करने में सक्षम बनाएंगी।
- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed