{"_id":"694ece2da6f22482510fa452","slug":"if-he-married-his-daughter-in-law-or-daughter-he-was-expelled-from-the-villag-the-one-who-supported-him-stopped-drinking-water-and-food-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145959-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बहू-बेटी से शादी की तो गांव निकाला...साथ देने वाले का हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बहू-बेटी से शादी की तो गांव निकाला...साथ देने वाले का हुक्का-पानी बंद
Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव बह्मानवाला के ग्रामीण बैठक करके फैसले की जानकारी देते हुए स्त्रोत ग्रामीण
- फोटो : नेत्र परीक्षण करतीं डा. प्रेरणा उपाध्याय। संवाद
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला की पंचायत ने शुक्रवार को पंचायत कर सामाजिकता बनाए रखने के लिए बहुत ही गंभीर फैसला लिया है। पंचायत ने निर्णय लिया कि भविष्य में अगर गांव का कोई भी युवक गांव की ही युवती या बहू से शादी करेगा तो उसे गांव में नहीं रहने दिया जाएगा। अगर वह फिर भी गांव में रहता है तो किसी भी अनहोनी के लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि जीवन सिंह ने बताया कि समाज का नैतिक पतन हो रहा है। इसी को देखते हुए पंचायत कर सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है कि गांव मर्यादा बनी रही। यह पंचायत सरपंच कर्मजीत कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि गांव के युवक गांव की ही बहू-बेटियों के साथ प्रेम प्रसंग व अन्य कारणों के साथ गुपचुप शादी कर रहे हैं।
इससे समाज में गलत विचारधारा पनप रही है, जो भविष्य में युवा वर्ग को गलत दिशा में लेकर जा रही है। इसलिए इस सामाजिक बुराई से गांव को बचाने के लिए ठोस निर्णय लेने होंगे। बैठक में मौजूद लोगों के विचार रखने के बाद ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि गांव का कोई भी युवक गांव की बहू-बेटी से शादी नहीं करेगा और ऐसा करने वाले व्यक्ति को अपनी पत्नी सहित गांव से बाहर रहना होगा।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगर किसी ने उनका सहयोग किया तो उसके खिलाफ भी बैठक कर ठोस निर्णय लेंगे। बैठक में ग्रामीण जगतार सिंह, जग्गा सिंह, गुरतेज पाल सिंह, रेशम सिंह, हेमराज सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
-- -- -- -- -- --
ग्रामीणों के फैसले का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई भी फैसला कानून के दायरे में ही लिया जा सकता है। अगर फैसला प्रावधानों के खिलाफ होता है तो कानून अपना काम करेगा। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह, एसडीएम।

गांव बह्मानवाला के ग्रामीण बैठक करके फैसले की जानकारी देते हुए स्त्रोत ग्रामीण - फोटो : नेत्र परीक्षण करतीं डा. प्रेरणा उपाध्याय। संवाद