फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If arrests are not made, Bajrang Dal workers will stage an indefinite sit-in outside the police station

Fatehabad News: गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने के बाहर देंगे धरना

Mon, 06 Jan 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
If arrests are not made, Bajrang Dal workers will stage an indefinite sit-in outside the police station
पुलिस थाने में एसएचओ से मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
भूना। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सोमवार को थाने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने थाना अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी एक सप्ताह में नहीं हुई तो वे थाने के बाहर धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

बजरंग दल भूना ब्लॉक के संयोजक अनिल नेहरा, जिला मिलन केंद्र प्रमुख अमित दहमान, भूना नगर मठ मंदिर प्रमुख प्यारे लाल शर्मा, भूना वार्ड 7 संयोजक राजेश नायक आदि ने बताया कि सोशल मीडिया पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं दंगा करवाने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मैनेजर भगवत सेठी ने पोस्ट वायरल की थी। इस पोस्ट को लेकर जयपाल सिंह, राजिंद्र ललित, किशन कंबोज, जितेंद्र मंगल, सरदूल सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ 11 नवंबर 2024 को पुलिस स्टेशन भूना में शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन

वार्ड 9 संयोजक सुभाष नायक, ढाणी गोपाल ग्राम संयोजक नरेश कुमार, भूना बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख अमरनाथ सोनी, देवीलाल जांगड़ा, हरीश लखेरा, राजा बागड़ी, हरविंदर मेहता, रिटायर्ड सूबेदार इंद्राज ने कहा कि लगभग दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। थाने में जाने के बाद भी हर बार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर झूठा आश्वासन पुलिस द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीं किया तो बजरंग दल व हिंदू परिषद तथा समाज के लोग बड़ी संख्या में पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने पर मजबूर होंगे। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि फेसबुक पर वायरल पोस्ट संबंधित तकनीकी रिपोर्ट मांगी हुई है। जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed