फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If a vehicle is unavailable, the Dial 112 team will provide assistance

Fatehabad News: वाहन न मिले तो डायल 112 टीम करेगी मदद

Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
If a vehicle is unavailable, the Dial 112 team will provide assistance
फतेहाबाद में जिला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर एचटेट परीक्षा की तैयारियों का जायजा ल
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से शनिवार और रविवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) होने जा रही है। जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं जहां 8680 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें लेवल-3 (पीजीटी) के लिए 9 केंद्रों पर 2754, लेवल-2 (टीजीटी) के लिए 15 केंद्रों पर 4,535 तथा लेवल-1 (पीआरटी) के लिए 5 केंद्रों पर 1391 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक साधन न मिलने पर डायल 112 की टीम मदद करेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 4 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी। 5 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा प्रात: 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। डीसी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर समय पर प्रश्नपत्र पहुंचाना, सीसीटीवी, जैमर, बायोमीट्रिक, फ्रिस्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
इन 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चौ. मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा (दो केंद्र), राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक बाल भवन, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खैराती खेड़ा रोड, मनोहर मेमोरियल (एमएम) पीजी कॉलेज फतेहाबाद, अपैक्स पब्लिक स्कूल, एसबीपी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल (दो केंद्र), डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल एनएच-9 सिरसा रोड तथा एमएसडी स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो डीएसपी संभालेंगे व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि शहर में 10 स्थानों पर 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षा ड्यूटी के लिए लगभग 500 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें 2 डीएसपी, 5 निरीक्षक, 55 उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक, 240 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल तथा 100 यातायात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
-------
डीसी और एसपी ने ट्रेजरी से परीक्षा केंद्रों तक का लिया जायजा
एचटेट को लेकर डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को ट्रेजरी कार्यालय से लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी निकिता खट्टर ने सबसे पहले लघु सचिवालय स्थित ट्रेजरी कार्यालय का निरीक्षण कर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा, सीसीटीवी, जैमर, बायोमीट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

---------
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस सहित पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में हथियारों के साथ प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। सभी कोचिंग सेंटर परीक्षा दिवस पर बंद रहेंगे तथा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं लाउडस्पीकर के प्रयोग पर भी रोक रहेगी तथा आवश्यकता अनुसार धारा 163 बीएनएसएस के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed