फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I want 20 lakh rupees, see how to give it.

Fatehabad News: मुझे 20 लाख रुपये चाहिए, कैसे देना है ये आप देखें

Sun, 03 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
I want 20 lakh rupees, see how to give it.
फतेहाबाद के गांव माजरा में प्रेम वस्त्र भंडार के बाहर फायरिंग के बाद दहशत में लोग 
फतेहाबाद। गांव माजरा में शनिवार शाम को बाइक पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने प्रेम वस्त्र भंडार पर फायरिंग की और फरार हो गए। युवक सुरेंद्र फतेहाबाद के नाम से एक धमकी भरा पत्र भी फेंककर गए है। जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन

पत्र में लिखा है कि रुपये चाहिए मतलब चाहिए। वहीं वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीआईए प्रभारी सुरेंद्रा और सदर थाना प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र ने भी टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

बता दें कि गांव माजरा में कपड़ों के थोक विक्रेता प्रेम वस्त्र भंडार के बाहर शनिवार अपराह्न करीब 4 बजकर 27 मिनट पर बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने शोरूम की तरफ फायरिंग की। गोलियां शोरूम के शटर पर लगीं। युवकों ने चेहरा ढका हुआ था। गोली की आवाज सुनकर शोरूम पर मौजूद और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। युवक फरार होते समय शोरूम में सामने एक धमकी भरा पत्र फेंककर गए, जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये लिखा है पत्र में
राम-राम प्रेमजी
मैं सुरेंद्र फतेहाबाद।
आपसे एक विनती है कि मुझे 20 लाख रुपये चाहिए मतलब चाहिए। वो आप खुद देखें कि भाईचारा में देने है कि कैसे देने है, ये तो ट्रेलर है वरना अगली वारदात में कुछ भी हो सकता है। वरना आप खुद की और अपने परिवार की जान-माल के खुद ही जिम्मेदार हो...
अगर कोई पुलिस कार्रवाई करनी है तो करो पर यह याद रखना, हलके में मत लेना। आखिरी राम-राम
- 0.12 बोर की पिस्तौल से की गई फायरिंग
सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ. जोगेंद्र का कहना है कि 0.12 बोर की पिस्तौल से फायरिंग की गई है। एक गोली शोरूम के शीशे पर लगी है और शटर पर छर्रे लगे हैं।
- रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
युवकों द्वारा वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की गई है। बताया जा रहा है कि युवक वारदात से करीब 10 मिनट पहले बाइक पर शोरूम के सामने चक्कर लगाकर गए। इसके बाद फिर लौटकर आए और वारदात को अंजाम दिया।
-हम तो अंदर काम कर रहे थे, फायरिंग हुई तो डर गए
शोरूम संचालक प्रेम कुमार के भतीजे रोहित ने बताया कि वारदात को अपराह्न 4 बजे के बाद अंजाम दिया गया है। मोटरसाइकिल सवार युवक गुरुद्वारे की तरफ से आए थे। उन्होंने शोरूम के सामने रुककर फायर किए। बाइक पर आए तीन युवकों में से दो नीचे उतरे और फायर किए। गोली की आवाज सुनकर हम नीचे की तरफ बैठ गए। इसके बाद युवकों ने धमकी भरा पत्र फेंका है, जिसमें सुरेंद्र फतेहाबाद के नाम से 20 लाख रुपये मांगे गए हैं। फायरिंग के बाद युवक मंदिर वाली साइड चले गए। युवकों ने चेहरा ढका हुआ था और मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी। -ग्राहकों की चहल-पहल के बीच दिया वारदात को अंजाम
माजरा में कपड़ों के काफी शोरूम हैं। यहां पर दूसरे जिलों के अलावा पंजाब से भी लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। बदमाशों द्वारा जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस समय शोरूम के अंदर और बाहर काफी चहल-पहल थी। शहर फतेहाबाद से करीब 6 किलोमीटर दूर गांव माजरा कपड़ों के व्यापार का हब बनता जा रहा है। यहां पर कपड़ों के थोक विक्रेता के अलावा कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के शोरूम भी खुल रहे हैं। इसके अलावा फर्नीचर के शोरूम भी यहां पर खुल रहे हैं। लेकिन पहली बार यहां हुई वारदात के बाद व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।

-गांव माजरा मामले में सूचना मिलने पर टीम मौके पर गई है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
- कुलवंत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed