{"_id":"647cc52a07d7787a81079bb7","slug":"hurt-by-slander-the-young-man-swallowed-poisonous-substance-admitted-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-356-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बदनामी से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बदनामी से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को लड़की ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके उसकी अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की ने 41 हजार रुपये ले लिए और एक लाख रुपये की मांग की। इसके बाद लड़की ने युवक का मोबाइल हैक कर उसके दोस्त को वीडियो भेज दी। बदनामी से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर पुलिस ने युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके चाचा का लड़का 30 मई को चौबारे पर सोया हुआ था। इस दौरान उसने उसे फोन करके ऊपर बुलाया और कहा कि उसने जहरीले पदार्थ खा लिया है। उसने बताया कि उसके पास एक लड़की की कॉल आई थी और वह उसके साथ बातचीत करने लगी। इस दौरान लड़की ने उसे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो कर ली। फिर वायरल करने की धमकी देने लगी। लड़की ने उससे पैसों की मांग की। उसने उसके दिए हुए बैंक खाते में 41 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद लड़की एक लाख रुपये की डिमांड करने लगी और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की ने उसका मोबाइल भी हैक कर लिया और उसके दोस्तों के मोबाइल नंबर पर वीडियो वायरल कर दी। उसके दोस्त ने वीडियो के बारे में बताया। इससे आहत होकर तनाव में आ गया।
कोट
घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवक की हालत ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले की जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
-गुरपाल सिंह, जांच अधिकारी