{"_id":"65d391b98105dd38a90ac202","slug":"hundreds-of-devotees-paid-obeisance-at-baba-ramdev-temple-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113002-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाबा रामदेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाबा रामदेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
गांव बनमंदोरी लगे बाबा रामदेव के मेले में भजन सुनते श्रद्धालु
फतेहाबाद/भट्टूकलां/भूना। जिले में सोमवार को बड़ी दशमी के उपलक्ष्य में जिले के गांवों में बाबा रामदेव के मंदिरों में मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर बाबा रामदेव की पूजा अर्चना की और बाबा रामदेव का गुणगान कर प्रसाद वितरित किया।
फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा, हरिपुरा, भूथनकलां व धौलू में बाबा रामदेव के मंदिरों में बड़े मेले आयोजित किए गए। गांव भोड़ियाखेड़ा व हरिपुरा जाने के लिए लोग ऑटो में सवार होकर मंदिरों में पहुंचे। मंदिरों के बाहर मेले में अनेक प्रकार के पकवान, प्रसाद व बच्चों के खिलाैने सजे हुए थे। लोगों ने इस दौरान झूलों का लुत्फ भी उठाया। भट्टूकलां क्षेत्र में गांव बनावाली, शेखुपुर दडौली, बनमंदोरी, भट्टूमंडी, रामसरा सहित कई गांवों में बाबा रामदेव के मंदिरों में मेले लगा। मेले में पूजा- अर्चना और बाबा रामदेव का जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं भट्टूमंडी में बाबा रामदेव मंदिर पर जागरण के दौरान कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मनमोहा। मेले बच्चों ने टॉय ट्रेन, झूलों और भूत बंगलाें से सहित निशाने बाजी के आनंद लिए।
मेले में गन्नों और बेरों की रहीं सबसे अधिक मांग
गांव बनमंदोरी में लगे बाबा रामदेव में इस बार ज्यादातर मांग गन्नों, बेरो और पकौड़ों की रही। वहीं कई किसान मेले में सुबह ही गन्नों और बेरों से भरे ट्रॉलियां लेकर पहुंच गए थे और शाम होते होते सारे गन्नों और बेरों की बिक्री हो गई थी।
विज्ञापन
भूना में पहलवानों के बीच करवाया गया कुश्ती दंगल
भूना के धौलू गांव में बड़ी दशमी के दिन बाबा रामदेव मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया। सोमवार को विभिन्न गांवों में आयोजित मेलों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मंदिर में बाबा रामदेव की प्रतिमा के सामने माथा टेक कर मन्नतें मांगी। धौलू गांव के ऐतिहासिक बाबा रामदेव के मंदिर में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान क्षेत्र के भक्तों ने आकर माथा टेका और अपनी अपनी मनोकामनाओं के लिए अर्जी लगाई।
भाजपा नेता एवं राज्यसभा के उम्मीदवार सुभाष बराला ने भी बाबा रामदेव की प्रतिमा के नतमस्तक हुए और सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की। दोपहर बाद नामी पहलवानों के बीच कुश्ती दंगल करवाया गया। मेले में प्रबंधन समिति द्वारा 11 हजार की लगाई गई झंडी को दिल्ली के प्रसिद्ध पहलवान सोनू ने जीतकर रिकॉर्ड को कायम रखा। जबकि दूसरे स्थान पर पंजाब के तलवंडी के पहलवान संदीप सिंह रहे। महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में जांडली की मुस्कान प्रथम व मेघा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंदिर के प्रधान हरि सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामकिशन, पूर्व सरपंच राधेश्याम मंगलाव, सचिव जगदीश धारनिया, कृष्ण कुमार, बीर सिंह, नरेश गेदर, प्रताप सारड़ीवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।