{"_id":"68890acdb18f7836950c52c9","slug":"humidity-increased-due-to-cloud-cover-chances-of-rain-till-31st-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-137691-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बादल छाने से बढ़ी उमस 31 तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बादल छाने से बढ़ी उमस 31 तक बारिश के आसार
Tue, 29 Jul 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
भट्टू क्षेत्र में बारिश की कमी से मुरझाई ग्वार की फसल। स्रोत: किसान
फतेहाबाद। जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मंगलवार को दिनभर मौसम कभी धूप वाला तो कभी बादलवाही रहा, जिससे चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से अब रात्रि का समय भी आरामदायक नहीं रह गया है। बारिश की कमी से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे लोगों को लगातार पसीने से तर-बतर रहना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है, लेकिन तब तक मौसम में बदलाव के आसार बने रहेंगे। कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि जिले के कुछ इलाकों में तो अच्छी बारिश हुई है, लेकिन भट्टू क्षेत्र में बारिश की भारी कमी है। इससे धान की फसल पर बुरा असर पड़ा है और बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
डॉ. गोदारा ने उम्मीद जताई कि यदि अगस्त के मध्य तक अच्छी बारिश होती है, तो इससे खरीफ की सभी फसलों को लाभ मिल सकता है और किसानों को कुछ राहत मिलेगी।
:: मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने से राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है। इससे 31 जुलाई तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीच-बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश व दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।