{"_id":"d81c8f78508a3be9994a4d73149bd970","slug":"huda-sector-22-would-be-deducted-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कटेंगे हुडा के 22 सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कटेंगे हुडा के 22 सेक्टर
fatehabad
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से फतेहाबाद के लिए 2031 तक का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें मुख्य बात यह है कि शहर में हुडा के 22 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। चिल्ली झील को साफ सुथरा करके पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर को अतिक्रमण से बचाने के लिए भी अलग से रेहड़ियों की मार्केट बनवाई जाएगी। नेशनल हाईवे के एंट्री प्वाइंट पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। ये प्वाइंट सिरसा और हिसार दोनों तरफ रखे गए हैं। जिला योजनाकार विभाग ने डीसी और सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा की मौजूदगी में शहर के विकास की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
बढ़ेगा औद्योगिक क्षेत्र
जिला योजनाकार विभाग ने 2031 के मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाया है। अभी यह क्षेत्र फतेहाबाद शहर की सीमा तक सिमटा हुआ है अब इसे बढ़ाकर सिरसा रोड पर माइनर तक ले जाया जाएगा। इससे फतेहाबाद में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
चिल्ली झील होगी साफ सुथरी
मास्टर प्लान में चिल्ली झील को साफ सुथरा करने की योजना है। इस समय चिल्ली झील में शहर का सारा गंदा पानी इकट्ठा होता है। अब इसे साफ सुथरा करके पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। पूरे 25 एकड़ तक झील को फैलाया जाएगा।
सेक्टर आठ में लगेंगी रेहड़ियां
शहर में अतिक्रमण न बढ़े इसलिए सेक्टर आठ में सेक्टर तीन के सामने वाले रोड पर एक स्थान पर रेहड़ी मार्केट बनाने का प्लान बनाया गया है। यह मार्केट करीब 4 एकड़ में लगेगी। इससे शहर में अतिक्रमण और जाम से लोगों को छुटकारा मिलेगा। वहीं, लोगों को भी डेली यूज की चीजें एक जगह पर मिल सकेंगी।
सेक्टर दो बनेगा रिहायशी
सेक्टर दो ए में फैली हरियाली को कम करने के लिए इसे रिहायशी सेक्टर में बदलने की योजना है। योजनाकार अधिकारी का कहना है कि सेक्टर में हरियाली काफी ज्यादा है। इसे कम करने के लिए यहां रिहायशी सेक्टर विकसित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसी सेक्टर में मेला ग्राउंड बनाया जाएगा।
सेक्टर सात बनेगा स्पेशल जोन
सेक्टर सात को डेवलप कर स्पेशल जोन में विकसित करने की योजना है। इसे लोगों के मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें थियेटर, झूले, विदेशी फूड स्टॉल लगाई जाएंगी।
ऑटो मार्केट होगी शिफ्ट
शहर में भूना रोड पर बनी ऑटो मार्केट को सिरसा रोड पर औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही शिफ्ट करके इसका विस्तार किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण शहर में ज्यादा शोर शराबा न हो इसके लिए ऑटो मार्केट को सिरसा रोड पर बनाने का फैसला लिया है।
ऐतिहासिक बनेंगी पुरानी इमारतें
जिला नगर योजनाकार विभाग ने हुमायुं के किले और फिरोजशाह के मकबरे को ऐतिहासिक दर्जा देने की तैयारी कर ली है। करीब 25 एकड़ तक की बाउंड्री में इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस धरोहर को नष्ट होने से बचाया जाएगा।
सिरसा से हिसार तक बनेगा अतिरिक्त कंट्रोल एरिया
जमीन को अवैध कब्जों से बचाने के लिए और अतिक्रमण से रोकने के लिए सिरसा से हिसार तक अतिरिक्त कंट्रोल एरिया बनाने का फैसला लिया गया है। 2031 से पहले सिरसा से हिसार तक के क्षेत्र को अतिरिक्त कंट्रोल एरिया घोषित कर दिया जाएगा।
कोट
2031 तक शहर का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है कि 2031 से पहले ही हम अपने इस प्लान को अमलीजामा पहना लेंगे।
- स्वाति आनंद, जिला नगर योजनाकार अधिकारी