फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HTET from today

एचटेट लेवल तीन की 13 सेंटरों पर परीक्षा आज, स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण मिले तो अलग कमरे में देनी होगी परीक्षा

Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
HTET from today
एचटेट परीक्षा को लेकर लगाए गए जैमर। - फोटो : Fatehabad
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आज से शुरू हो रही है। शनिवार को शाम के सत्र में एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आयोजित होगी। रविवार को सुबह के सत्र में लेवल दो और शाम को लेवल एक की परीक्षा होगी। तीनों लेवल की परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर होगी। 9661 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को 3007 भावी शिक्षक परीक्षा देंगे। केंद्र में जाने से पहले परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग होगी। अगर कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो अलग कमरे में परीक्षा ली जाएगी। प्रत्येक केंद्र में कोरोना लक्षण के परीक्षार्थियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की निगरानी में केंद्रों पर जैमर लगवाए गए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और दीवार खड़ी की व्यवस्था करवाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बैठने के बाद बायोमेट्रिक के माध्यम से परीक्षार्थियों की बाईं आंख की स्क्रीनिंग की जाएगी। नेत्रहीन परीक्षार्थी के बाएं हाथ के अंगुठे का निशान लिया जाएगा।
महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और संदूर लगाने की छूट रहेगी। इसके अलावा अंगूठी, चेन, बालियां आदि ले जाने की स्वीकृति नहीं मिलेगी। सिख परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति रहेगी। नवविवाहिताएं चूड़ा पहनकर जा सकती हैं लेकिन जांच के बाद ही एंट्री मिलेगी।
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डीएवी पब्लिक स्कूल, पायनियर स्कूल, स्प्रिंग बेल्स स्कूल, अपेक्स पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल शामिल हैं।

एचटेट शनिवार को शुरू हो रहा है। सभी केंद्रों का निरीक्षण करके जैमर व सीसीटीवी की व्यवस्था कर दी गई है। स्क्रीनिंग के दौरान किसी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो अलग कमरे में परीक्षा ली जाएगी। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed