{"_id":"5dd191b48ebc3e54f4462aee","slug":"htet-examination-teacher-test-examinee-security-fatehabad-fatehabad-news-rtk5280270168","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट : दिन के सत्र में 193 और शाम में 166 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट : दिन के सत्र में 193 और शाम में 166 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
फतेहाबाद के एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सरजीत नैन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एचटेट का द्वितीय एवं तीसरा चरण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशासन के लिए राहत की बात रही कि परीक्षा के तीनों चरणों में किसी प्रकार का ना तो कोई विवाद हुआ और एचटेट परीक्षाएं नकल रहित पूरी हुई। आपको बता दें कि जिले में एचटेट के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और लेवल-1 (प्राइमरी) की परीक्षा 3 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई।
सुबह के सत्र में हुई परीक्षा में लेवल-2 के लिए 4090 तथा सायंकालीन सत्र में हुई लेवल-1 के लिए 3443 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया गया था। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के सत्र में हुई लेवल-दो की परीक्षा में 4090 परीक्षार्थियों में से 3897 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी थी। सुबह के सत्र में 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भोडिय़ाखेड़ा स्थित गर्ल्स कालेज में बने परीक्षा केंद्र में सर्वाधिक 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सांय के सत्र में 3443 परीक्षार्थियों में से 3277 पहुंचे परीक्षा देने
एचटेट लेवल एक की परीक्षा के लिए 3443 परीक्षार्थियों का नाम रजिस्टर्ड किया गया था। लेकिन शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल परीक्षार्थियों में से 166 अनुपस्थित रहे जबकि 3277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जनवरी में आयोजित हुए एचटेट परीक्षा के मुकाबले इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों का प्रतिशत ज्यादा बताया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
एचटेट परीक्षा संयोजक एवं उपमंडलाधीश सुरजीत सिंह नैन व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने खैराती खेड़ा रोड स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, स्थानीय एमएम कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल तथा भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय इत्यादि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला में एचटेट की दूसरे दिन की परीक्षा भी नकल रहित व शांतिपूर्णक तरीके से सम्पन्न करवाई गई।
महिला सुरक्षाकर्मी पहुंची लेट, देरी से शुरू हुई महिलाओं की एंट्री
रविवार सुबह के सत्र में बीघड़ रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर महिला सुरक्षाकर्मी थोड़ा लेट हो गई जिसके चलते इस परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों की इंट्री थोड़ी देरी से शुरू हो पाई। इस परीक्षा केंद्र पर पुरुष परीक्षार्थियों की एंट्री तो सुबह 8 बजे शुरू करवा दी गई। इस दौरान महिला परीक्षार्थियों को केंद्र के बाहर ही रुकने को कहा गया।
इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
फतेहाबाद में मनोहर मेमोरियल बीएड कॉलेज, चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा, एमएसडी स्प्रिंगबेल पब्लिक स्कूल, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, पॉयनियर पब्लिक स्कूल, अपैक्स पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल आदि में एचटेट लेवल 2 व लेवल वन की परीक्षा आयोजित करवाई गई। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों में जैमर इत्यादि लगाये गये थे, ताकि किसी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस का प्रयोग न हो सके। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।
सुरक्षा के रहे पुख्ता प्रबंध, बायोमीट्रिक प्रणाली से ही परीक्षार्थियों को मिली एंट्री
प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा एचटेट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कानून व्यवस्था के लिए हर परीक्षा केंद्र पर उचित संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से पहले उनकी तलाशी ली गई तथा दस्तावेजों की जांच की गई। परीक्षार्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की मैटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई है और उसके बाद आधार-आधारित बायोमीट्रिक प्रणाली से जांच के बाद अंतिम चरण में उनके दस्तावेज जांचे गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये। पूरी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया।