फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HSVP bulldozer to be used on illegal construction in Sector-3 after June 15

Fatehabad News: सेक्टर-3 में 15 जून बाद अवैध निर्माण पर चलेगा एचएसवीपी का बुलडोजर

Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
HSVP bulldozer to be used on illegal construction in Sector-3 after June 15
फतेहाबाद के सेक्टर तीन में बनी कोठियां संवाद
फतेहाबाद। सेक्टर-3 में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई 15 जून के बाद किसी भी दिन शुरू हो सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कहा है कि इस बार अलग-अलग नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे और सीधे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर में कोठियों के आगे अवैध रूप से बनाए गए रैंप, जालियां और चबूतरे हटाए जाएंगे। लोगों को जानकारी देने के लिए मुनादी करवाई जाएगी। इस कार्य की जिम्मेदारी कनिष्ठ अभियंता को सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति मालिकों को स्वयं अगले पांच दिनों के भीतर अवैध निर्माण हटाने का अवसर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद भी निर्माण नहीं हटाए गए तो विभाग बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी एचएसवीपी ने सेक्टर-3 में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी थी। इस बार प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है और अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर चुका है। अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर किए गए अवैध निर्माण यातायात तथा नागरिक सुविधाओं में बाधा बनते हैं। इसी कारण तय समय के बाद बिना किसी अतिरिक्त सूचना के कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अभी तक 60 फीसदी आबाद हुआ है सेक्टर 3
शहर फतेहाबाद में फिलहाल सेक्टर तीन ही विकसित हुआ है। इसमें 60 फीसदी मकान बन चुके हैं। करीब 1200 प्लॉट में से करीब 750 कोठियों का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्टर अभी तक विकसित नहीं हुए हैं।
-
पिछले साल बीच में रोकी थी कार्रवाई
एचएसवीपी के अधिकारियों ने पिछले साल शिकायत के आधार पर बुलडोजर चलाकर अवैध रैंप और जालियों को तोड़ा था। सेक्टर निवासियों के विरोध और समय की मांग के बाद कार्रवाई को बीच में रोका गया था लेकिन इसके बाद एचएसवीपी की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण हटाने के बारे में हाईकोर्ट का आदेश हैं।

-
सेक्टर तीन में अवैध रैंप, चबूतरों और जालियों व अन्य गलत निर्माण को तोड़ा जाएगा। अलग-अलग नोटिस नहीं दिए जाएंगे। इसको लेकर मुनादी करवाई जाएगी और इस दौरान कोठी मालिक खुद ही हटा लें। अगर नहीं हटाते है तो कार्रवाई होगी।ॉ
- रामप्रसाद, एसडीओ, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed