फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How will there be water accumulation, the administration could not improve the condition of the ponds

कैसे होगा जल संचय, तालाबों की दशा नहीं सुधार पाया प्रशासन

Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
How will there be water accumulation, the administration could not improve the condition of the ponds
बरसाती सीजन शुरू होते ही जल संचय की बातें शुरू हो चुकी हैं। प्रशासन की तरफ से जल शक्ति अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत बरसाती पानी का संचय किया जाएगा। मगर गांवों में जाकर देखने पर पता चलता है कि प्रशासन भी तक गांवों के तालाबों को इस योग्य नहीं बना पाया कि उनमें पानी का संचय किया जा सके। ज्यादातर गांवों के जोहड़ों में या तो काई जमा है या फिर लोग कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

कुछेक गांवों में तालाबों की हालत ठीक है, जहां लोग पशुओं को नहलाने के लिए लाते हैं। वहां पर तालाबों को साफ सुथरा रखने में आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन की तरफ से कभी ठोस प्रयास नहीं हुए। इस समय जिले के 256 गांवों में करीब 110 गांव ऐसे हैं, जिनमें तालाबों की हालत बहुत ज्यादा खराब है। लोग जोहड़ों को कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले उनमें कूड़ा डाला जाता है। फिर उसी जगह पर धीरे-धीरे कब्जा कर लिया जाता है। ज्यादातर तालाब लोगों ने इसी तरह कब्जा लिए हैं।
विज्ञापन

ये बनाई है प्रशासन ने योजना
जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण पर जोर दिया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग ढांचा तैयार किया जाएगा। इसके तहत बारिश के पानी के रखरखाव के लिए तालाब आदि की व्यवस्था की जाएगी। पारंपरिक तालाब, कुएं व बावड़ी का रखरखाव होगा। इसमें खराब पानी को दोबारा स्वच्छ करके दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा वाटर रिचार्ज बोर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से होनी चाहिए थी तैयारी : विनोद कड़वासरा
मार्च के बाद मौसम खुश्क होता है। उन दिनों जोहड़ों की सफाई का कार्य किया जा सकता है। अप्रैल से जून तक जोहड़ों की साफ सफाई आदि का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। ऐसे में जब मानसून शुरू होती है तो आसानी से बरसाती पानी का संचय शुरू किया जा सकता है। जुलाई के बाद तालाबों की सफाई करना कठिन हो जाता है।

-विनोद कड़वासरा, पर्यावरण प्रेमी, बड़ोपल।
जनता की भागीदारी अहम: उपायुक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैच द रेन जल शक्ति अभियान की शुरुआत की है और हम सबको इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देना होगा। पानी की हर एक बूंद का संचय करना होगा। जल शक्ति अभियान को एक जन आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। यह जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ मामला है। इसमें सरकार के साथ जनता की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी से सहयोग की अपील है।
-महावीर कौशिक, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed