फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How did crime stop in the city, when the third eye of the police-administration is 'closed'

Fatehabad News: शहर में कैसे रुके अपराध, जब ‘बंद’ है पुलिस-प्रशासन की तीसरी आंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
How did crime stop in the city, when the third eye of the police-administration is 'closed'
फतेहाबाद के फव्वारा चौक पर लगा सीसीठीवी जो कि खराब हो चुका है।
फतेहाबाद। शहर की 90 हजार की आबादी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन मुख्य चौक-चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर फैसला नहीं ले पाया है। प्रशासन अभी तक ये ही तय नहीं कर पाया है कि तीसरी आंख को आखिरकार कौन लगवाएगा। पुलिस प्रशासन के शहर में 54 प्वाइंट निर्धारित करने के बावजूद अभी तक बजट पर ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे नगर निकाय लगाएगा उनके पास कोई बजट नहीं है लेकिन नगर निकाय अधिकारियों और उपप्रधान का कहना है कि उनके पास कैमरे लगवाने का कोई प्रावधान नहीं है। उनके पास इसके लिए कोई बजट नहीं है। हालांकि उपप्रधान का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों को लेकर उपायुक्त के सामने ये मुद्दा रखा जाएगा ताकि समाधान निकाला जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर वर्ष 2019 में नगर निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर निकाय ने सीसीटीवी लगवाने से मनाकर दिया था। इस पत्र का हवाला देकर नगर परिषद अधिकारी सीसीटीवी लगाने को लेकर प्रस्ताव ही तैयार नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी की निगरानी में सिर्फ एक वार्ड
नगर परिषद का सिर्फ एक ही वार्ड ऐसा है जो कि पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में है। वार्ड नंबर 21 की पार्षद सविता टुटेजा ने अपने स्तर पर पूरे वार्ड में सीसीटीवी लगवा रखे हैं। इसके बावजूद इस वार्ड को छोड़कर शहर के मुख्य चौराहों में भी कैमरे नहीं लगे हैं।

एमपी ने मांगी थी लिस्ट, ठंडे बस्ते में गया प्रोजेक्ट
वर्ष 2015 में तत्कालीन सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने फतेहाबाद प्रशासन से जिले में सीसीटीवी लगाने को लेकर सूची मांगी थी और प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था लेकिन प्रशासन ने प्रस्ताव ही तैयार नहीं किए। इसके चलते एमपी लैंड से सीसीटीवी नहीं लग पाए।
शहर में यहां चाहिए सीसीटीवी
भूना मोड़, बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, लाजपत चौक, खेमाखाती रोड, माजरा रोड, भट्टू रोड बाईपास, मॉडल टाउन, धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड, चार मरला कॉलोनी, भीमां बस्ती, रतिया मोड़, रतिया चुंगी, कबीर बस्ती, वाल्मिकी चौक, अशोक नगर और गुरुनानकपुरा मोहल्ला।
संस्था ने लगवाए कैमरे, हुए खराब
शहर के थाना रोड, फव्वारा चौक पर करीब आठ साल पहले संस्था द्वारा सीसीटीवी लगाए थे, इनका कंट्रोल रूम तत्कालीन शहर थाना में था लेकिन अब ये कैमरे खराब हो चुके हैं। इसके अलावा लालबत्ती चौक पर करीब पांच साल पहले सामाजिक संस्था ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसका कंट्रोल नगर परिषद कार्यालय में रखा गया था। लेकिन पुलिस की गवाही से तंग आकर सामाजिक संस्था ने ये कैमरे हटवा दिए थे।

डीसी के सामने रखेंगे मुद्दा
नगर परिषद के पास सीसीटीवी लगाने को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस विभाग लगा सकता है और वह ही देखभाल कर सकते है। शहर में कैमरे लगाने को लेकर उपायुक्त के सामने ये मुद्दा रखा जाएगा ताकि इसको लेकर कदम उठाया जा सके।

सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद

नगर निकाय लगवा सकता है
सीसीटीवी पुलिस विभाग नहीं लगवा सकता है। ये उनके अधीन नहीं है। नगर निकाय लगा सकता है। अब वह क्यों नहीं लगा रहे है ये तो वो ही बता सकते है।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक

संस्थाओं से अपील करके लगवाएंगे कैमरे
शहर में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे होना जरूरी है। कैमरे लगवाने को लेकर संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। अगले सप्ताह संस्थाओं की बैठक बुलाई जाएगी और उनसे अपील की जाएगी कि शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग करें।
-संजय बिश्रोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed