{"_id":"67e2ee3846e24d4bc9047a4a","slug":"house-meeting-will-be-held-today-there-is-a-possibility-of-uproar-on-review-of-agenda-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-131270-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आज होगी हाउस बैठक, एजेंडों की समीक्षा पर हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आज होगी हाउस बैठक, एजेंडों की समीक्षा पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में 26 मार्च दोपहर को तीन बजे हाउस की बैठक होगी। बैठक में पिछले एजेंडों पर समीक्षा के दौरान हंगामा हो सकता है। यही नहीं बैठक में प्रतिनिधियों की एंट्री पर भी इस बार रोक लग सकती है। पार्षद के बार-बार हाउस बैठक न बुलाने और पिछले एजेंडों पर समीक्षा न होने के चलते विरोध कर रहे हैं।
इसके चलते नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने हाउस की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्षदों से एजेंडे लिए जाएंगे और विकास कार्यों को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं 27 मार्च दोपहर को तीन बजे बजट बैठक बुलाई गई है। अगर बुधवार को हाउस बैठक सिरे चढ़ती है तो अगले दिन बजट बैठक भी सिरे चढ़ सकती है। पहले तीन बार बैठक बुलाई गई, लेकिन रद करनी पड़ी थी।
थर्ड पार्टी की ओर से काम काटने पार्षद करेंगे विरोध
नगर परिषद की हाउस बैठक में थर्ड पार्टी की ओर से सर्वे के दौरान कई पार्षदों के कई कामों को काटने को लेकर विरोध हो सकता है। पार्षदों का कहना है कि जो एजेंडे दिए गए थे, उनका जेई ने एस्टीमेट तैयार किया, लेकिन बाद में थर्ड पार्टी ने सर्वे करके काम ही काट दिया है। ऐसे में जेई की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्षदों ने बैठक में नहीं किया था बजट पास
नगर परिषद कार्यालय में 19 मार्च को बजट बैठक हुई थी। इस बैठक में 50 मिनट देरी से उपप्रधान व करीब 14 पार्षद पहुंचे थे। बैठक में विकास कार्य न होने को लेकर पार्षद, प्रतिनिधियों व प्रधान के बीच काफी तू-तड़ाक हुई थी। इसके अलावा बैठक में प्रधान की पत्नी व उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच भी गहमागहमी हुई थी। बैठक में चार पार्षदों ने ही हस्ताक्षर किया थे और कई ने लिखा था कि उन्हें मंजूर नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -
नगर परिषद में हाउस बैठक बुधवार को दोपहर तीन बजे रखी गई है। वीरवार को बजट पास करने को लेकर बैठक होगी। इस संबंध में पार्षदों को सूचित किया जा चुका है।
- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद