फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   House caved in due to drinking water leakage in village Sulikheda, roof collapsed, two houses cracked

Fatehabad News: गांव सूलीखेड़ा में पेयजल लीकेज से धंसा मकान, छत गिरी, दो मकानों में आई दरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
House caved in due to drinking water leakage in village Sulikheda, roof collapsed, two houses cracked
गांव सूलीखेड़ा में गिरी मकान की छत
भट्टूकलां। गांव सूलीखेड़ा में पेयजल लीकेज से एक मकान धंस गया और उसकी छत गिर गई। वहीं, दो मकानों में दरार आई है। इसको लेकर मकान मालिकों में रोष व्याप्त है। गांव सुलीखेड़ा निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता देवीलाल समेत घर पर थे, तभी उनके एक मकान की छत गिर गई व एक मकान व बाथरूम में दरार आने से वे जर्जर हो गए।
विज्ञापन

रामसिंह निवासी सूलीखेड़ा ने बताया कि उसके मकान के मुख्य गेट की दीवार दरार आने से पूरी तरह जर्जर हो गई है, जो कि कभी भी गिर सकता है। मुख्य गेट के पास लगते मकान में भी दरार आ गई है। उक्त दोनों ने आरोप लगाया कि नई पाइप लाइन बिछाने को लेकर 4 दिसंबर को मैन लाइन से उनके कनेक्शन काटे गए, जिससे हुए रिसाव से पानी उनके मकानों की नींव में चला गया, जिससे उनके मकान की दीवारें धंस गई। इस वजह से एक मकान की छत गिर गई और अन्य मकानों में दरार आ गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई मकान में नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से इस संबंध में जांच कर नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed