{"_id":"68866d3c4fe94d82370ba821","slug":"hotel-fire-causes-loss-of-millions-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-137578-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: होटल में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: होटल में आग लगने से लाखों का नुकसान
Sun, 27 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से होटल में हुआ नुकसान।
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित स्पाइसी होटल में शनिवार देर रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट के कारण के आग लग गई। जिससे होटल में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पाकर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
होटल मालिक मनदीप कुमार ने बताया कि वह होटल में ही सो रहा था। उसे धुआं महसूस हुआ। जब वह बाहर आया तो देखा कि होटल के बाहर आग लगी हुई है। वहीं आग की सूचना पर साथ लगते पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी बाहर आ गए तथा बुझाने के प्रयास शुरू किए।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग लगने से होटल में लगे एयर कंडीशनर, पंखे, सोफे, फर्नीचर, लकड़ी-फिटिंग सहित करीबन दस लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कोई जनहानि नहीं हुई और आग को बुझा लिया गया।