{"_id":"6488ad332b3f1fb3120301b7","slug":"hot-winds-increased-heat-in-fatehabad-mercury-reached-42-degrees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-739-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद में गर्म हवाओं बढ़ाई गर्मी, 42 डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद में गर्म हवाओं बढ़ाई गर्मी, 42 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन
फतेहाबाद में गर्मी से बचनें के लिएअपने शरीर को पुरी तरह से कपड़े से ढक्कर अपने गंतव्य पर जातीं
फतेहाबाद। जिले में लगातार तीन दिनों से भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 28.4 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाए रखा। लोग हीट वेव से परेशान दिखाई दिए और दोपहर को शहर में सन्नाटे जैसा माहौल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। 15 जून को मौसम परिवर्तन की संभावना है।
गर्मी से हालात यह हैं कि दिन हो या रात पंखे गर्म हवाएं फेंक रहे हैं। मंगलवार को बढ़ी गर्मी के कारण लोगों को मुंह और सिर पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ा। बसों में पानी की बोतलों की बिक्री बढ़ गई है। सुबह छह बजे ही पार्कों में सन्नाटा पसरने लगा है। गांव से बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के हाथ व झोला में पानी की बोतलें नजर आईं। शहर के मोहल्लों में भी सन्नाटा नजर आया। शहर में शीतल पेय पदार्थाें की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली के कट लगने भी शुरू हो गए हैं। हिसार रोड पर मंगलवार को दोपहर में करीब दो घंटे तक कट लगा रहा, जिस कारण लोग परेशान रहे। वहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी रह-रहकर कट लगते रहे।
बढ़ती गर्मी के कारण फसलों को सिंचाई की आवश्यकता
गांव दौलतपुर के किसान राजेश गढ़वाल, हरिसिंह ने बताया कि तीन दिनों से गर्मी बढ़ने व गर्म हवाएं चलने के कारण नरमा व ज्वार की फसल को सिंचाई की आवश्यकता बढ़ गई है। फसलाें की लगातार सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन
कोट
इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है। खासतौर पर नरमे की फसल को अधिक आवश्यकता है। खेतों में धूल भरी गर्म हवाओं के चलते नरमे का पौधा जलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है।
-डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद