{"_id":"69c179d833efa2248305418f","slug":"host-village-dhangad-won-the-five-day-cricket-tournament-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150710-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेजबान गांव धांगड़ ने जीता पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेजबान गांव धांगड़ ने जीता पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट
Mon, 23 Mar 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गांव धांगड़ में आयोजित खेल प्रतियोगिता के बाद खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ी स्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। गांव धांगड़ में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार को फाइनल के साथ हुआ। इसमें मेजबान टीम धांगड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। धांगड़ ने फाइनल में सदलपुर की टीम को मात दी।
प्रतियोगिता में 32 गांवों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला धांगड़ और सदलपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सदलपुर ने आठ ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में धांगड़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान खेरां, खजूरी, चूली बागड़ियान सहित अन्य गांवों की टीमों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।
समापन समारोह में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और सरपंच सुनीला नैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।