फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hooda ran the government for 10 years through wasteful expenditure, we gave jobs on merit: Naib Singh Saini

हुड्डा ने 10 साल पर्ची-खर्ची से सरकार चलाई, हमने मेरिट पर दी नौकरियां : नायब सिंह सैनी

Tue, 10 Sep 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Hooda ran the government for 10 years through wasteful expenditure, we gave jobs on merit: Naib Singh Saini
रतिया में भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल का नामांकन दाखिल करवाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
रतिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने प्रदेश का बिना भेदभाव के विकास करवाया है। रतिया ग्रामीण क्षेत्र का कायाकल्प करने के लिए पंचायत को 37 करोड़ 44 लाख रुपए दिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में 10 साल पर्ची-खर्ची की सरकार चलाई, लेकिन भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में ईमानदारी से काम करते हुए मेरिट के आधार पर नौकरियां दी।
विज्ञापन

वे रतिया में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल की नामांकन जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 सालों की सरकार में प्रदेश को जमकर लूटा गया है। प्रदेश की जनता उनकी असलियत जान चुकी है, इसलिए मौजूदा सरकार को ही तीसरी बार प्रदेश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने आह्वान किया कि रतिया से सुनीता दुग्गल को विजयी बनाकर भेजें, बाकी विकास में मैं कोई कमी नहीं आने दूंगा। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल का लघु सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी जगदीश चंद्र के समक्ष नामांकन दाखिल करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद फुलां और सुनीता दुग्गल के पिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तुहानूं यह नहीं सुनने को मिलेगा कि साड्डा विधायक दारू पी रया, या जुआ खेल रया सी
जनसभा में लक्ष्मण नापा पर निशाना साधते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि उनका इतिहास आप सब लोगों को मालूम होगा। पहले कांग्रेस में थे, वहां टिकट नहीं मिली तो इनेलो चले गए। वहां भी नहीं डटा, 2014 में पलटी मारकर भाजपा में आ गए। हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया, उनको उपाध्यक्ष बनाया, फिर विधायक बनाया। इस बार पार्टी ने कुछ और सोचा था, मगर पलटी मारी और कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गए। जो स्वार्थ की राजनीति करते हैं, वह धैर्य नहीं कर पाते। वह सरपंच, जिला परिषद का चुनाव हार गए। आजाद उम्मीदवार बने तो उनको 1890 वोट मिले। इन पांच सालों में रतिया की जनता को वह नहीं मिला, जो वह अपने प्रतिनिधि से चाहती थी। मेरी दस साल की राजनीति बेदाग रही है। मुझे विधायक बनाया तो तुहानूं यह नहीं सुनने को मिलेगा कि साड्डा विधायक उथे दारू पी रया सी, जुआ खेल रया सी, सट्टा खेल रया सी।

----------------
जो पहले कसर रह गई थी, वह पूरी कर दें
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सुनीता दुग्गल को भारी मतों से सांसद बनाया था। उससे पहले साल 2014 के रतिया विधानसभा चुनाव में मामूली कसर रह गई थी। उस कमी को इस बार पूरा करके उनको विधायक बनाएं ताकि वह जनता की सेवा में और अग्रसर रहें।


-----------
रोड शो नहीं कर पाए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को इंपीरियल गार्डन में अपने तय समय 11 बजे से दो घंटे लेट जनसभा में पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12.52 बजे गांव लाली के खेल स्टेडियम में बने अस्थायी हेलीपेड पर पहुंचा और करीब 1 बजे मुख्यमंत्री जनसभा में पहुंचे। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री सैनी को शहर में रोड शो करते हुए भाजपा उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करवाने जाना था। मगर समय कम होने के चलते मुख्यमंत्री जनसभा के बाद सीधे लघु सचिवालय पहुंचे। वहां मौजूद भाजपा नेताओं को बताया कि उन्हें सफीदों में भाजपा उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करवाना है, जिसके चलते वह लघु सचिवालय से ही वापस हेलीपेड पर चले गए। समय कम होने के चलते मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का शहर में होने वाला रोड शो स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed