फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Holding the operator of the money exchange office hostage, robbry foreign currency and 2.5 lakh rupees on the strength of a pistol

मनी एक्सचेंज कार्यालय के संचालक को बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर विदेशी करेंसी और ढाई लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Holding the operator of the money exchange office hostage, robbry foreign currency and 2.5 lakh rupees on the strength of a pistol
फतेहाबाद में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
शहर के लालबत्ती चौक के पास दमकल विभाग कार्यालय के ऊपर बुधवार दोपहर को बदमाशों ने दिनदहाड़े नेशनल मनी एक्सचेंज कार्यालय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश संचालक के हाथ और पैर टेप से बांधकर ढाई लाख रुपये और विदेशी करेंसी लूट कर ले गए। बदमाश कार्यालय में लगे डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बदमाश करीब 20 मिनट तक कार्यालय में रुके और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शटर को बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। घायल संचालक को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें हंस मार्केट की तरफ भागते हुए नजर आ रहे हैं। मामले के मुताबिक अस्पताल में दाखिल एमसी कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी दमकल विभाग कार्यालय के ऊपर नेशनल मनी एक्सचेंज के नाम से दुकान है। दोपहर करीब साढ़े चार बजे नकाबपोश तीन युवक उसके कार्यालय में आए। एक युवक गेट पर खड़ा हो गया और दो लोग अंदर उसके पास आए। एक युवक के पास चाकू और दूसरे के पास पिस्तौल थी। दोनों उसे अंदर केबिन में ले गए। यहां पर उन्होंने टेप के साथ उसके हाथ और पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद युवकों ने गल्ले से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और विदेशी करेंसी निकाल ली। वारदात के समय उसने विरोध तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर साथ ले गए। युवकों ने जाते समय कार्यालय का शटर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने किसी तरह से टेप उतारकर शोर मचाया और अपने साथी को बुलाया।
विज्ञापन

आते ही बोले- तूने विनोद के रुपये कब देने हैं
संचालक मुकेश ने बताया कि तीन युवक जैसे ही कार्यालय में घुसे तो उन्होंने आते ही कहा कि तू विनोद के रुपये कब देगा और फिर उन्होंने हमला कर दिया और उसे केबिन में ले गए। जबकि वह किसी विनोद को नहीं जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस मार्केट की तरफ भागा एक बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पहले शराब ठेके की तरफ गए हैं और इसके बाद एक युवक हंस मार्केट की तरफ भागा। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हंस मार्केट की तरफ भागता नजर आ रहा है। इसके अलावा दो युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है। वारदात के बाद पुलिस ने लालबत्ती चौक और बस स्टैंड के बाहर नाकेबंदी कर दी। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
दो माह पहले भी हुई थी साढ़े चार लाख की लूट
शहर के एसबीआई रोड पर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर तीन जुलाई को दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये की लूट हुई थी। यहां भी मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया था। 2 मिनट 23 सेकंड में बदमाश यहां से साढ़े चार लाख रुपये लूटकर ले गए थे। इस घटना को आजतक पुलिस सुलझा नहीं पाई है।

कोट
घटना की सूचना के बाद शहर में नाकेबंदी करवा दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कई एंगलों पर पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।

फतेहाबाद में लूट की घटना के बाद भागता हुआ बदमाश सीसीटीवी में कैद।

फतेहाबाद में लूट की घटना के बाद भागता हुआ बदमाश सीसीटीवी में कैद।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed