{"_id":"68b1efa4256415a96600bf45","slug":"hockey-astro-turf-stadium-built-at-a-cost-of-rs-750-crore-was-inaugurated-transfer-process-is-going-on-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139403-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 7.50 करोड़ से बने हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 7.50 करोड़ से बने हॉकी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम का हुआ लोकार्पण
Fri, 29 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
भूना।हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में फ्रेंडली मैच में दम-खम दिखाते खिलाड़ीस्त्रोत प्रशासन
भूना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर गांव बैजलपुर में शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का लोकार्पण किया। वहीं स्टेडियम के खेल विभाग को स्थानांतरण की प्रक्रिया फिलहाल कागजों में अटकी हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हेमंत सिंह ने की। मंच संचालन विकास ने किया।
बराला ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी उपलब्धियां देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। इस दौरान लड़कियों के बीच हॉकी का दोस्ताना मैच खेला गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैजलपुर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह के दौरान राज्यसभा सदस्य बराला ने सांसद खेल महोत्सव की पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
इसके बाद राज्यसभा सदस्य बराला ने बैजलपुर को 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 21 सितंबर से होगी और इसका समापन 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया जाएगा। इस महोत्सव में हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, भाला फेंक, 100 व 400 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही रस्साकशी, मटका दौड़ जैसी पारंपरिक खेलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। उद्घाटन के बाद बराला ने हॉकी मैच देखा और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस दौरान सरपंचों की रस्साकशी प्रतियोगिता विशेष आकर्षक का केंद्र रही।
इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एनपीसीआईएल के सीएसआर चेयरमैन संजीव सिंगला, एचके निगोतिया, हरकोफैड चेयरमैन वेद फुलां, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, गुलशन हंस, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीएसओ विष्णु दास आदि मौजूद रहे।
-- -- -
खेल अधिकारी को सौंपे कागजात
गांव बैजलपुर में एनपीसीआईएल की ओर से तैयार किए हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान को खेल विभाग के सुपुर्द करने के लिए एनपीसीआईएल के अधिकारियों ने सारे कागजात जिला खेल अधिकारी विष्णु दास को सौंप दिए है। अब जिला खेल विभाग इसे सुपुर्द करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को फाइल भेजेंगे। जिसके बाद ये खेल विभाग के अधीन आएगा।