फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   History students of class 11th of government schools will take an educational tour of Jaipur.

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों के 11वीं कक्षा के इतिहास के विद्यार्थी करेंगे जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
History students of class 11th of government schools will take an educational tour of Jaipur.
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग जिले के सरकारी स्कूलों में 11 वीं कक्षा में इतिहास विषय पढ़ रहे विद्यार्थियों को जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण करवाने जा रहा है। प्रत्येक जिले से पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को पहले कुरुक्षेत्र पहुंचना होगा। इसके बाद जयपुर के लिए एक साथ रवाना होंगे। प्रदेश से 110 छात्र 14 अक्टूबर को रवाना होंगे। ये भ्रमण छह दिन का होगा। यहां पर विद्यार्थियों को जयपुर के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों के साथ पांच महिला और पांच पुरुष अध्यापक भी होंगे।
विज्ञापन

जिले से ये विद्यार्थी जाएंगे जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण
छात्र स्कूल
अजय राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांढोडी
रोबिन राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहेडी
सागर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांढोडी
खुशी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहेडी
दीया राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना

शैक्षणिक भ्रमण का 14 अक्टूबर से ये रहेगा शेड्यूल
पहला दिन - कुरुक्षेत्र से जयपुर रवाना।
दूसरा दिन - हवा महल, सिटी पैलेस, जंतरमंतर, बिरला प्लेटिनम।
तीसरा दिन - अंबेर किला से जयगढ़ किला, पत्रिका किला, नाहर गढ़।
चौथा दिन - वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, बहनगढ़ किला, गलटा जी टेंपल।
पांचवां दिन - बगरू विलेज, रंगमंच कार्यशाला।
छठा दिन - जयपुर से एससीईआरटी।
कोट
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की कक्षा 11 वीं में इतिहास विषय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर लेकर जा रहा है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विद्यार्थियों को जयपुर के इतिहास के बारे में बारीकी से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

-मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed