फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   high speed truck to crush ten year child

तेज रफ्तार ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला, मौत

Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
high speed truck to crush ten year child
नाढ़ोडी मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने शनिवार देर शाम एक ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से भाग गया है। चालक की पहचान पूर्ण सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी हीरेवाला पंजाब के रूप में की गई है। जिस ट्रक ने बच्ची को कुचला उसका नंबर एचआर 61ए 5845 था। जिससे चालक की पहचान हुई है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव का पंचनामा किया। बच्ची सड़क पर बुरी तरह से चस्पी हुई थी और शरीर क्षत-विक्षत हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के जिला गोपाल गंज के गांव बिशुनपुरा मुंगरहा की दस वर्षीय बच्ची रीमा कुमारी अपनी बहन नीलम रानी के ससुराल नाढ़ोडी की ढाणी में आई हुई थी। शनिवार की देर शाम को वह भूना जाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी। इस दौरान हसंगा की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बच्ची को सीधी टक्कर मार दी और उसे टायरों से कुचल दिया। घटना के बाद रीमा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बच्ची के रिश्तेदार मुकेश कुमार, आत्मा राम ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व गफलत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पांच महीने पहले आई थी बहन से मिलने
रीमा अपनी बहन नीलम देवी के ससुराल सुभाष चंद्र पुत्र हनुमान सिंह की ढांणी में पांच महीने पहले आई थी। जो अपने जीजा मुकेश कुमार व आत्मा राम के साथ भूना से कपड़ों की खरीददारी करने के लिए सड़क पर वाहन की इंतजार कर रहे थे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed