फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Henchman of the gang involved in taking hostages and committing cyber fraud in Myanmar arrested from Gujarat

Fatehabad News: म्यांमार में बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का गुर्गा गुजरात से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Henchman of the gang involved in taking hostages and committing cyber fraud in Myanmar arrested from Gujarat
फतेहाबाद। म्यांमार में बंधक बनाकर युवाओं से साइबर ठगी करवाने वाले गिरोह के गुर्गे प्रीत को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि गांव धौलू (भूना) के निवासी राहुल और अंकित व काताखेड़ी निवासी अमरदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी और 80 हजार रुपये वेतन का लालच देकर बुलाया गया था। लेकिन, जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें धोखे से म्यांमार में एक कंपनी में ले जाकर बंधक बना लिया गया और उनसे साइबर ठगी करवाई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना भूना में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed