{"_id":"68e00a60248917be7209c4b0","slug":"hema-won-the-speech-competition-and-anupama-won-the-mimicry-competition-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141468-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भाषण प्रतियोगिता में हेमा और मिमिक्री में अनुपमा रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भाषण प्रतियोगिता में हेमा और मिमिक्री में अनुपमा रही प्रथम
Fri, 03 Oct 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन भाषण, मिमिक्री, पेंटिंग, पीपीटी, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में हेमा ने प्रथम, सविता ने द्वितीय और नीरू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में अनुपमा ने प्रथम, सुंदर ने द्वितीय और खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुशीला, मोनिका, सपना की टीम जी ने पहला स्थान, सचिन, मनीष, आशीष की टीम बी ने द्वितीय स्थान और दीपिका, लिया, कंचन की टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर राजाराम ने बताया कि विद्यार्थियों की समुचित प्रतिभाओं को निखारने का यह बहुत ही महत्वपूर्ण मंच होता है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी छुपी हुई प्रतिभा का परिचय देकर अपने प्रतिभा के बल पर आगे बढऩे में सफल होते हैं।
इससे पूर्व प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ.सुभाष सिहाग ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा का परिचय देना आवश्यक होता है। इसी से विद्यार्थी के गुणों की पहचान होती है। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. राजेंद्र सेवदा, डॉ.रविंद्र भूम्बक, सीताराम, डॉ विक्रांत मोहन, राजेश कुमार, डॉ. विजय कुमार, आदि ने निभाई।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन 20 :-