फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   helpline, jaat reservation

12 बार किए गए हेल्पलाइन पर फोन, एक बार भी नहीं उठा

Sun, 28 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 28 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

जाट आंदोलन एवं मुरथल में कथित दरिंदगी के मामले में प्रदेश सरकार कितनी ही संवेदनशीलता बरतने की बात कर ले लेकिन जमीनी हकीकत ना केवल उससे उलट, बल्कि शर्मनाक भी है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से जिलावार जारी की गई हेल्प डेस्क नंबरों पर कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के लिए जारी 01667-231174 नंबर पर शनिवार दोपहर एक बजकर दस मिनट से लेकर एक बजकर पचास मिनट तक तकरीबन 10 बार फोन किए जाने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे प्रशासन और सरकार की इस संवेदनशील मामले में गंभीरता पर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन


वर्किंग डे पर ही चालू रहेगा नंबर
बता दें कि जाट आंदोलन के दौरान पीड़ितों की पूरी डिटेल जानने तथा सोनीपत के मुरथल में महिलाओं के साथ कथित दरिंदगी की खबरों पर संज्ञान लेने के लिए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इस पर प्रदेश सरकार ने जिलावार हेल्प डेस्क नंबरों की लिस्ट जारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी लिस्ट में शामिल फतेहाबाद के हेल्प डेस्क नंबर पर दोपहर में बार-बार फोन किए जाने के बाद भी कोई रिस्पांस नहीं लिया गया। अमर उजाला ने जब इस नंबर की जांच की तो यह नंबर कोर्ट कॉम्पलेक्स के पीछे स्थित एडीआर सेंटर का निकला। पूछताछ करने पर पता चला कि यह दफ्तर सिर्फ वर्किंग डे में ही खुलता है और इन्हीं दिनों में यहां विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पडेस्क टीम के सदस्य बैठते हैं। अवकाश के दिन इन नंबरों पर कॉल करने का कोई लाभ नहीं होगा।

लापरवाही किस स्तर पर
संवेदनशील मामले में ऐसा नंबर जारी करने में भी जरूर लापरवाही बरती गई है। पीड़ितों की मदद के लिए जारी किया गया यह नंबर शनिवार और रविवार को यह नंबर बंद रहेगा।

ऐसे में मीडिया में इन नंबरों की सूची आने के बाद तो पीड़ित इन्हीं नंबरों पर सबसे पहले फोन करेगा, लेकिन अवकाश का दिन होने के इन नंबर से कोई रिस्पांस ना मिलने के कारण पीड़ित व्यक्ति का प्रशासनिक व्यवस्था से ध्यान हटेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने गंभीर एवं संवेदनशील मसले पर लापरवाही आखिर किस स्तर पर बरती गई।


क्या कहते हैं अधिकारी
यह नंबर एसपी कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का यह नंबर है।
गंगाराम पूनिया, एएसपी फतेहाबाद

कुछ लोग संकोच के कारण पुलिस से अपनी बात नहीं कह पाते, इसलिए हाईकोर्ट ने यह नंबर जारी किया है। यह विधिक सेवा प्राधिकरण का नंबर है। पुलिस के 100 नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है। अदालतों में दो दिन का अवकाश है। हो सकता है इसके बाद कोई वैकल्पिक नंबर जारी कर दिया जाए।
डॉ. जेके आभीर, एडीसी फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed