फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Help in making court proceedings accessible: Vivek

अदालती कार्रवाई को सुलभ बनाने में सहयोग करें : विवेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Help in making court proceedings accessible: Vivek
रतिया न्यायिक परिसर का निरीक्षण पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक पुरी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक पुरी ने वीरवार को रतिया न्यायिक परिसर का निरीक्षण किया और बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। बार रूम में पहुंचने पर बार एसोसिएशन सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

न्यायाधीश विवेक पूरी ने बार एसोसिएशन सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को जल्द से जल्द न्याय मिले और अदालतों में लंबित चले आ रहे केसों का निपटारा कर अदालती कार्रवाई को सुलभ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को तय समय पर प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। रतिया बार एसोसिएशन की ओर से एक मांग पत्र भी दिया गया, जिसमें बार एसोसिएशन के लिए चैंबर, बैक एटीएम, मेडिकल रूम व अन्य सुविधा के लिए मांग पत्र दिया। जस्टिस विवेक पुरी ने बार एसोसिएशन की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सभी मांगों की पैरवी वे स्वयं हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी में करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बार की सही मांगे नहीं है, बल्कि वक्त के साथ यह जरूरत बन गई हैं, जिनको पूरा करवाना उनका काम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेशन जज देशराज चालिया, एसडीजेएम पवन कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र, जेएमआईसी शिवानी गर्ग, रतिया बार एसोसिएशन प्रधान हरपाल ग्रोहा, डीएसपी सुभाष बिश्नोई, एसएचओ रूपेश चौधरी, सचिव हनीसूद, अमरजीत कामरा, उपाध्यक्ष रामचंद्र अलीका, गंगन कुमार, बिजेंद्र धालीवाल, अमर, वेद कंबोज, वीके मोंगा, राजेश, जसविंद्र, एनडी शर्मा, उपेंद्र सैनी, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed