फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Help desks of tehsils will solve the hassles of paperless registry

Fatehabad News: पेपरलेस रजिस्ट्री के झंझटों को दूर करेंगे तहसीलों के हेल्प डेस्क

Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Help desks of tehsils will solve the hassles of paperless registry
फतेहाबाद। राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित वीसी में
फतेहाबाद। पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जिले की तहसीलों में हेल्प डेस्क बनेंगे और एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने वीरवार को पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रस्तरीय कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिए। जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री पंजीकरण के लिए 207 आवेदन आए और 92 वसीका पंजीकृत हुई हैं। डॉ. मिश्रा ने आवेदनों पर मौजूद पांच दिन का रिवर्ट समय जल्द ही कम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डाटा को आकस्मिक नुकसान से बचाने के लिए, भरे हुए दस्तावेज अब डिलिट होने से पहले 72 घंटों के लिए स्वचालित रूप से सेव हो जाएंगे। जबकि पंजीकरण शुल्क पूरी प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगा। अधिकारियों की सुविधा के लिए एक ब्लॉक खसरा पृष्ठ भी शुरू किया गया है, और आपत्तियों के समय किसी भी भौतिक दस्तावेज की मांग नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल स्वामी वाले शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में, स्वामित्व हिस्सेदारी को स्वचालित रूप से एक-से-एक माना जाता है, और प्रणाली दस्तावेज के प्रकार के आधार पर प्रथम पक्ष को गतिशील रूप से परिभाषित करती है। बिक्री के दस्तावेजों में विक्रेता को प्रथम पक्ष और जीपीए मामलों में प्रमुख पक्ष के रूप में पहचानती है। वीसी में एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, डीआरओ श्याम लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed